×

हादसे में 60 टुकड़े: दर्दनाक मौतों से कांप उठा मध्यप्रदेश, हेडफोन बना गया काल

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दो लड़कों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इसका भयानक रहा कि दोनों के शव के 50 से 60 टुकड़े हो गए। दरअसल, दोनों ने हेडफोन लगाया हुआ था, जिससे उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। 

Shreya
Published on: 21 Nov 2020 10:06 AM GMT
हादसे में 60 टुकड़े: दर्दनाक मौतों से कांप उठा मध्यप्रदेश, हेडफोन बना गया काल
X
ट्रेन से कटकर दो लड़कों की दर्दनाक मौत

बुरहानपुर: खबर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सामने आई है। यहां पर एक हेडफोन के चलते दो लड़कों की मौत हो गई। दरअसल, यहां पर ये दोनों लड़के रेलवे ट्रैक से पैदल जा रहे थे, इस दौरा दोनों ने हेडफोन लगाया हुआ था। तभी अचानक से उनके पीछे से एक ट्रेन आ गई। लेकिन हेडफोन के चलते दोनों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ये हादसा इतना भयानक था कि दोनों के शव के 50 से 60 टुकड़े हो गए।

लड़कों के लिए हेडफोन बना मौत का सबब

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान इरफान (19) और कलीम (16) के रूप में हुई है। दोनों लड़के बुरहानपुर के बिरोदा गांव के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इरफान और कलीम दोनों हेडफोन लगाकर शुक्रवार शाम ट्रैक के रास्ते से बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों युवकों की इस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों के लिए हेडफोन मौत का सबब बन गया।

यह भी पढ़ें: शाह का मिशन तमिलनाडु: भाजपा की वेल यात्रा से मची हलचल, साथ होंगे रजनीकांत

train (सांकेतिकक फोटो- सोशल मीडिया)

ट्रेन ड्राइवर ने घटना के बारे में किया सूचित

इस हादसे की सूचना ड्राइवर ने अधिकारियों को दी। जब ट्रेन लालबाग स्टेशन पहुंची तो ड्राइवर ने अफसरों को घर के बारे में सूचित किया। ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के ट्रैक पर चल रहे थे और हॉर्न बजाने के बाद भी उन्होंने अपना रास्ता नहीं बदला, जिसके चलते दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नहीं भूलेंगे महाभारत-रामायण: गजब का था वो दौर, क्या आपको भी याद वो दिन

प्रभावित हुआ रेल यातायात

हादसे में दोनों लड़के के शवों के 50 से 60 टुकड़े हो गए थे, जिसके चलते उनकी पहचान करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के केवल दो धड़ ही मिले। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों के टुकड़े बरामद किए। वहीं इस घटना की वजह से दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें करीब आधे घंटे तक रुकी रहीं।

यह भी पढ़ें: पत्नी को ढूढ रहा था पति, दोस्त के घर पहुंचा तो मिली ऐसी हालत में, उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story