×

पागलपन: शेर के साथ सेल्फी ले रहा ये शख्स, अब खुद ही हो गया शिकार

लॉकडाउन के इस दौर में सोशल मीडिया पर टिक-टॉक के चलन अपनी ही जोर पकड़े है। एक तरफ जहां लोग टिक-टॉक की अलग ही दुनिया में रह रहे हैं और मनोंरंजन का साधन लिमिटलेश बनाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ ये टिक-टॉक के वीडियों परेशानी का थैला बनते जा रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 9 May 2020 7:42 AM GMT
पागलपन: शेर के साथ सेल्फी ले रहा ये शख्स, अब खुद ही हो गया शिकार
X

नई दिल्ली। लॉकडाउन के इस दौर में सोशल मीडिया पर टिक-टॉक के चलन अपनी ही जोर पकड़े है। एक तरफ जहां लोग टिक-टॉक की अलग ही दुनिया में रह रहे हैं और मनोंरंजन का साधन लिमिटलेश बनाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ ये टिक-टॉक के वीडियों परेशानी का थैला बनते जा रहे हैं। ऐसे ही एक टिक-टॉक वी​डियो से दो लड़कों पर वन विभाग ने केस दर्ज कराया है। बात ये है कि इन लड़कों ने जंगल के किनारे बैठे एक शेर को परेशान किया बल्कि उसके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद शेर के साथ सेल्फी लेने का वीडियो उन लड़कों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद वन विभान ने दोनों लड़कों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें...भारतीय डॉक्टर्स और नर्स पर बड़ी खबर, अमेरिका कर सकता है ये एलान

शेर के साथ सेल्फी

इस मामले पर वन विभाग के अनुसार, शेर के पास जाकर सेल्फी लेना कानूनी जुर्म है। 16 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लड़के कार में बैठकर पहले तो शेर को डराने की कोशिश करते हैं और उस पर कार की हेडलाइट से रोशनी करते हैं।

इसके बाद उनमें से दो लड़के शिकार खा रहे शेर के साथ सेल्फी लेने लगते हैं। लड़कों को इतना करीब आता देख शेर अपना शिकार वहीं छोड़कर भाग जाता है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो को अमरेली जिले के राजुला तालुका के कोवाया गांव के पास कहीं रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़ें...WHO पर जल्द होगा बड़ा फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया ये बड़ा एलान

लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं वन विभाग के अनुसार, सेल्फी लेने वाले एक लड़के का नाम विशाल है और जबकि दूसरा लड़का सावन है। इन दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विशाल ने इससे पहले भी शेरों को प्रताड़ित करने वाला एक वीडियो बनाया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

बता दें कि इससे पहले भी इसी मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी दोनों लड़के नहीं माने। इस पर दुबारा इसी कृत्य की उनकी सजा मिलेगी। हालांकि कार्रवाही चल रही है।

ये भी पढ़ें...पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर का कटरीना पर सनसनीखेज खुलासा, नहीं होगा विश्वास

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story