×

यहां BJP को बड़ा झटका: ये दिग्गज नेता NCP में होंगे शामिल, पार्टी ने की पुष्टि

बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब खडसे शुक्रवार को एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं। 

Shreya
Published on: 21 Oct 2020 9:11 AM GMT
यहां BJP को बड़ा झटका: ये दिग्गज नेता NCP में होंगे शामिल, पार्टी ने की पुष्टि
X
यहां BJP को बड़ा झटका: ये दिग्गज नेता NCP में होंगे शामिल, पार्टी ने की पुष्टि

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता गवा चुकी बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। पार्टी ने खुद खडसे के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। वहीं बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ खडसे शुक्रवार को एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं।

शुक्रवार को NCP में शामिल होंगे एकनाथ खडसे

वहीं राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल द्वारा दावा किया गया है कि एकनाथ खडसे शुक्रवार को NCP में शामिल होंगे। खडसे दोपहर करीब दो बजे एनसीपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एकनाथ खडसे और NCP नेताओं के बीच इस संबंध में बीते कुछ दिनों से बात चल रही थी। खडसे उद्धव ठाकरे सरकार में किसी भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: महिलाएं यहां बता सकती हैं समस्याएंः बनाई गई हेल्प डेस्क, इन सरकारी कार्यालयों में मिलेगी सुविधा

बीते महीने भी आई थीं ऐसी खबरें

माना जा रहा है कि एकनाथ खडसे की नजर कृषि मंत्रालय पर है। ये मंत्रालय अभी शिवसेना के पास ही है। बता दें कि बीते महीने से ही ये अटकलें चल रही थीं कि एकनाथ खडसे बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं, क्योंकि पार्टी में उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। इन अटकलों के बीच रविवार को खबर आई कि खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि चंद्रकांत पाटिल ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: बिहार विस चुनावः युवा शक्ति मैदान में, कोई विरासत संभालने तो कोई बचाने को उतरा

शरद पवार ने हाल ही में दिया था ये बयान

इन सब के बीच एनसीपी नेता शरद पवार का भी एक बयान सामने आया कि एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र में बीजेपी को खड़ा करने में अहम योगदान दिया है। लेकिन अब उन्हें पार्टी से साइडलाइन किया जा रहा है, जो कि ठीक नहीं है। बता दें कि साल 2015 में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद खडसे ने तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार से इस्तीफा दे दिया था। वहीं खडसे के समर्थकों का मानना है कि फडणवीस की वजह से ही उन्हें किनारे किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इस दिग्गज एक्ट्रेस पर बुरी खबर: आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बताई कैसी है तबीयत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story