×

कोरोना वायरस को लेकर महाऱाष्ट्र सरकार ने की बड़ी घोषणा

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि मुंबई समेत...

Deepak Raj
Published on: 20 March 2020 9:46 AM GMT
कोरोना वायरस को लेकर महाऱाष्ट्र सरकार ने की बड़ी घोषणा
X

मुंबई। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि मुंबई समेत इन चार शहरों में 31 मार्च तक सभी दफ्तर और अहम प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 52 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें-कमलनाथ आज देंगे इस्तीफा, फ्लोर टेस्ट से पहले ही गिर जाएगी सरकार!

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यरात्रि से 31 मार्च तक के लिए मुंबई, एमएमआर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और नागपुर में सभी कार्यस्थल बंद किए जाएंगे। इस बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में एक-एक केस कंफर्म हुआ है

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में एक-एक केस कंफर्म हुआ है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के जिन चार शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया गया है, वहां जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। इस दौरान लोकल भी चलती रहेगी। एसी लोकल को पहले ही बंद किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मुंबई, पुणे, नागपुर और पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में सभी दुकानें बंद होंगी। हालांकि इस दौरान बैंक सेवाएं खुली रहेंगी। साथ ही मेडिकल सेवाएं भी निर्बाध रूप से मुहैया कराई जाएंगी। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा

छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र से एक अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की चपेट में आने वाले शुरुआती मरीजों में से 5 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ें-प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

इन मरीजों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शुक्रवार की सुबह राज्य स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य भर में कोरोना की चपेट में आये तमाम मरीजों में से 5 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 5 मरीजों की 24 घंटे की अंतराल पर दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप को बता दें कि दिल्ली सरकार ने भी अपना यहां सभी मॉल व सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story