×

महाराष्ट्र-हरियाणा: चुनावों का ऐलान, जानें किस दिन होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट

देश में एक बार फिर चुनावी मौसम शुरू हो गया है। शनिवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 22 May 2023 4:21 PM GMT
महाराष्ट्र-हरियाणा: चुनावों का ऐलान, जानें किस दिन होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट
X

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर चुनावी मौसम शुरू हो गया है। शनिवार को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

बता दें कि इन दोनों ही राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि बीते चार महीनों में राजनीति में काफी बदलाव हुआ जिसका असर इन चुनाव के नतीजों पर दिखेगा।

यह भी पढ़ें...LIVE: हो गया चुनाव का ऐलान, इन तारीखों पर पड़ेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होगा। 24 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 नवंबर और महाराष्ट्र में 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होंगी।

महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं। हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं, जबकि महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख CU और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।

यह भी पढ़ें...हजारों किसानों का दिल्ली कूच, लग सकता है भारी जाम, जानिए क्या है 15 मांगे

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये होगी। ये नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। चुनाव आयोग की ओर से खर्च पर भी नजर रखी जाएगी।

चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि वह अपने प्रचार में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रचार को आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें...Weather Update: दिल्ली-NCR को मॉनसून ट्रफ देगा राहत, IMD का अलर्ट जारी

चुनाव आयोग ने बताया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इन्हें डबल लॉक में रखा जाएगा। कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर निगाह रख सकते हैं।

चुनाव आयोग इस दौरान उम्मीदवारों, पार्टियों के सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगा। चुनाव आयोग की ओर से इस दौरान अलग-अलग राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story