×

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आकाशीय बिजली का कहर, पांच महिलाओं समेत 6 की मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चार स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। आकाशीय बिजली से चार अलग अलग स्थानों पर पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 27 July 2023 5:27 AM GMT (Updated on: 27 July 2023 5:50 AM GMT)
Maharashtra News: महाराष्ट्र में आकाशीय बिजली का कहर, पांच महिलाओं समेत 6 की मौत
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चार स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। आकाशीय बिजली से चार अलग अलग स्थानों पर पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि सात महिलाएं घायल हो गई हैं। सभी घायल महिलाओं का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिनमें से कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। ये जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।

अलग- अलग स्थानों पर 6 लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी के मुताबिक चंद्रपुर जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के डेलनवाड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही 45 और 47 वर्षीय दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा चंद्रपुर से लगभग 125 किलोमीटर दूरी पर ब्रम्हपुरी तहसील के बेताला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, कोरपना तहसील में एक किसान की मौत हो गई है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोंडपिपरी तहसील में भी आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला का मौत हो गई। इसके अलावा पोभुर्णा तहसील में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य महिला की मौत हो गई। जिले में अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से सात अन्य महिलाएं घायल भी गई हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई में बारिश एक फिर कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई में बुधवार को भारी बारिश हुई थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीत 61.19 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इसी दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 34.53 मिमी और 40.68 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story