×

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन! सीएम ठाकरे ने दिए संकेत, बंद हो जायेगा ये सब

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आज नागपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया। अब ऐसी आशंकाएं बढ़ गयी कि पूरे महाराष्ट्र में भी दोबारा लॉकडाउन लग सकता है।

Shivani
Published on: 11 March 2021 1:04 PM GMT
महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन! सीएम ठाकरे ने दिए संकेत, बंद हो जायेगा ये सब
X
फिर बढ़ा लॉकडाउन: सरकार का बड़ा ऐलान, जानें कब तक रहना होगा घरों में कैद

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से स्थिति खराब होती जा रही है। ऐसे में इस तरह की संभावनाएं लगाई जा रही है कि अगर महामारी को नहीं रोका जा सका तो महाराष्ट्र में दोबारा सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालंकि उद्धव सरकार लॉकडाउन लगाने के इरादे में नहीं है और लगातार लोगों से अपील कर रही है कि कोरोना को काबू करने के लिए ठोस कदम उठाकर लॉकडाउन के विकल्प को टाला जा सकता है।

नागपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन

दरअसल, महाराष्ट्र के कई जिलों में नाईट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन और ककड़ी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हालाँकि किसी जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति नहीं बनी थी लेकिन जब बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आज नागपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया। शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। ऐसे में इस तरह की आशंकाएं बढ़ गयी कि पूरे महाराष्ट्र में भी दोबारा लॉकडाउन लग सकता है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की माँ ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, खुद प्रधानमंत्री ने दी ये जानकारी

महाराष्ट्र में दोबारा लाॅकडाउन ?

वहीं लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज बड़ा बयान दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि ''लॉकडाउन लगाने का विकल्प आसानी से नहीं अपनाया जा सकता है, लेकिन हमें जल्द ही एक ठोस निर्णय लेना होगा। हम अगले कुछ दिनों में स्थिति की समीक्षा करेंगे और फैसला लेंगे।'' उन्होंने कहा कि राज्य में नागरिकों द्वारा कोरोना को लेकर लागू नियमों का उपयुक्त रूप से पालन करने पर ही दूसरा लॉकडाउन टाला जा सकता है।

लॉकडाउन पर सीएम उद्धव का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अभी भी लोगों से दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए कोरोना के उचित व्यवहार का पालन करने की अपील कर रहे है। वहीं सीएम ठाकरे ने बताया कि कुछ जगहों पर हालात खराब हो रहे हैं इसलिए लॉकडाउन करना पड़ सकता है। अगर लॉकडाउन नहीं चाहते तो लोग वैक्सीन लें, मास्क लगाएं और हाथ धोएं।

ये भी पढ़ेँ- लॉकडाउन बना बर्बादी: चली गई करोड़ों लोगों की नौकरी, तबाह हुई ये सारी कंपनियाँ

राज्य में लग सकते हैं ये प्रतिबंध:

कोरोना के मद्देनजर आगामी दिनों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा सकता है, जिसके लिए नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था की जा सकती है।

राज्य में नाईट क्लबों को भी बंद किया जा सकता है।

अधिक संक्रमित मामलों वाले इलाकों में नाइट कर्फ्यू का भी एलान किया जा सकता है।

स्कूलों को दोबारा बंद करने का भी फैसला आना सम्भव है।

होटल -रेस्टोरेंट को लेकर भी कुछ नियम लागू हो सकते हैं।

India Coronavirus Alert Night Curfew in balaghat madhya pradesh maharashtra Border District

नासिक में वीकेंड लॉकडाउन लगा

बता दें कि इसके पहले नासिक में जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद अब जिले में 15 मार्च से शादियों की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे में पहले से जिन शादियों को अनुमति दे दी गई है, उन्हें ही 15 मार्च तक निपटाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ेँ-इन राज्यों में फिर लगेगा लाॅकडाउन? तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

वहीं आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर सभी दुकानें और प्रतिष्ठान शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। साथ ही रात 9 बजे तक रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। जबकि रात 11 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति होगी। नासिक शहर, मालेगाँव और कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी।

Shivani

Shivani

Next Story