×

अभी-अभी कांपा महाराष्ट्र: हादसा देख सहम गए लोग, मौतों से मातम

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुल से जा रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर गिर गया। जोकि नीचे से जा रही कार पर जा गिरा। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Newstrack
Published on: 4 Oct 2020 8:31 AM GMT
अभी-अभी कांपा महाराष्ट्र: हादसा देख सहम गए लोग, मौतों से मातम
X
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुल से जा रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर गिर गया। जोकि नीचे से जा रही कार पर जा गिरा।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुल से जा रहे ट्रक के पलट जाने के बाद उस पर रखा गत्तों का ढेर गिर गया। जोकि नीचे से जा रही कार पर जा गिरा। इस भीषण हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और साथ ही कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात 10 बजे शहर की घोदबुंदेर सड़क पर वाघबिल नाका में हुई।

ये भी पढ़ें... बंद रहेंगे स्कूल: सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब ऐसे होगी बच्चों की क्लासेस

हादसे देख रूह कांप उठी

ठाणे शहर में दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा स्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे देख उनकी रूह कांप उठी। हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि वाघबिल पुल पर एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसके बाद गत्तों का ढेर नीचे से गुजर रही कार के ऊपर आ गिरा, जिससे कार की छत बुरी तरह क्षतिग्रहस्त हो गई।

इस हादसे में ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि, कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं कार चला रहा 38 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में भर्ती कराया

ऐस में अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

road accident फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...लोन धारकों को तोहफा: सरकार कर सकती है ये ऐलान, होंगी समस्याएं अब खत्म

वहीं कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

दूसरी तरफ रविवार सुबह केरल के कोच्चि जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां रविवार को थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...डिलीवरी ब्वाय ने लूटी आबरू: गैंगरेप का शिकार हुई महिला, हालत गंभीर

नौसेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि वे नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए और सुबह लगभग 7 बजे ग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया।

दोनों अफसरों की हुई पहचान

इस घटना में मरने वाले दोनों अफसरों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से एक अफसर की पहचान उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और दूसरे की पहचान बिहार के पेटी अधिकारी (इलेक्ट्रिकल एयर) सुनील कुमार (29) के रूप में की गई है।

दोनों को इलाज के लिए आईएनएचएस संजीवनी अस्पताल में लाया गया था। जहां पर उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद से दक्षिणी नौसेना कमान ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें...आज बारिश का कहर: वज्रपात के साथ तेजी से गिरेगा पानी, मौसम का अलर्ट जारी

Newstrack

Newstrack

Next Story