×

भूकंप से कांपे लोग: मुंबई में खाली हुई बड़ी-बड़ी इमारतें, झटकों से सहमे लोग

देश में भूकंप के झटकों से हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.8 थी।

Newstrack
Published on: 4 Sep 2020 9:59 AM GMT
भूकंप से कांपे लोग: मुंबई में खाली हुई बड़ी-बड़ी इमारतें, झटकों से सहमे लोग
X
भूकंप से कांपे लोग: मुंबई में खाली हुई बड़ी-बड़ी इमारतें, झटकों से सहमे लोग

मुंबई। देश में भूकंप के झटकों से हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इन झटको की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.8 थी। आज सुबह 10.33 मिनट पर धरती कांप उठी थी। इसकी पूरी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। फिलहाल झटको के महसूस होते ही लोग घरों को छोड़कर खुली जगहों पर भागने लगे। लोगों में दहशत का माहौल छा गया।

ये भी पढ़ें... बिहार चुनाव का ऐलान: इस तारीख से पहले होंगे इलेक्शन, तैयारियां हुई तेज

भूकंप के तेज-तर्रार झटकों से कांपा

भारत में आए दिन आ रहे भूकंपों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई से 91 किमी उत्तर में 10 किमी पर शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से एक बार फिर लोगों में खौफ का माहौल छा गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की जानकारी देते हुए तीव्रता बताई।

इससे पहले भूकंप के तेज-तर्रार झटकों से गुजरात कांप उठा था। कच्छ जिले में बुधवार को भूकंप से जोरदार झटके महसूस हुए। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.1 थी। हालांकि झटके महसूस होते ही लोग घरों को छोड़कर खुली जगहों पर भागने लगे।

जानकारी देते हुए गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के ऑफिसर ने कहा कि भूकंप दोपहर 2.09 बजे आया। इसका केंद्र कच्छ के दुधाई से सात किलोमीटर उत्तर की तरफ था।

earthquake फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें... अभिनेत्री हुई गिरफ्तार: ड्रग केस में CCB की बड़ी कार्रवाई, बुरी तरह फंसी एक्ट्रेस

बेहद खौफनाक

ऐसे में गुजरात में भूकंप की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने बताया कि इस दौरान किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। पर इन झटकों से पूरे शहर में दहशत सा माहौल छा गया था। महामारी से जूझ रहे लोगों के ऊपर डर सिर के ऊपर चढ़ चुका है। लोग हर बात पर 2020 साल को बेहद खौफनाक बता रहे हैं।

इससे पहले बुधवार की सुबह सौराष्ट्र क्षेत्र के जामनगर जिले में 2.6 तीव्रता के भूकपं के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र जामनगर में लालपुर से पूर्व-उत्तर की ओर 19 किलोमीटर दूर था। हालाकिं जन-धन की कोई हानि नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें...एंक्रोचमेंट पर कार्रवाई: सिविल हॉस्पिटल के बाहर हटाया गया अतिक्रमण, देखें तस्वीरें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story