×

सोशल मीडिया पर धोनी एंड फैमिली को धमकी, सिरफिरे ने की अभद्र टिप्पणी

सिमलिया के साथ ही माही के हरमू रोड स्थित पुराने आवास की भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिस भी सिरफिरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है उसके ख़िलाफ़ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Oct 2020 12:48 PM GMT
सोशल मीडिया पर धोनी एंड फैमिली को धमकी, सिरफिरे ने की अभद्र टिप्पणी
X
मामला सामने आने के बाद रांची स्थित महेंद्र सिंह धौनी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रांची: भारत में क्रिकेट को लेकर जो जुनून है वो किसी से छिपा नहीं है। खेल प्रेमी अपनी टीम को हारते हुए देखना बर्दाश्त नहीं कर पाते। टीम के ख़राब प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमी उग्र हो जाते हैं और खिलाड़ियों को बुरा-भला कहने से भी बाज़ नहीं आते हैं। ऐसा ही मामला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी एंड फैमिली को लेकर सामने आया है।

वैसे तो सोशल मीडिया में धौनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन अब वही लोग माही के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और धौनी के खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में माही एवं उनके परिवार को धमकी और अभद्र टिप्पणी की गई है। मामला सामने आने के बाद रांची स्थित महेंद्र सिंह धौनी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

jharkhand सोशल मीडिया से फोटो

माही के लिए सोशल मीडिया बनी मुसीबत

महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं। माही ने संन्यास की घोषणा भी सोशल मीडिया पर ही की थी। उनकी पत्नी साक्षी धौनी भी सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, अब यही सोशल मीडिया माही एंड फैमिली के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की गई है। माही के पांच साल की बेटी जीवा को लेकर भी अमर्यादित बात कही गई है। मामला सामने आने के बाद झारखंड समेत पूरे देश में लोगों को ग़ुस्सा उबल पड़ा है। धौनी के प्रशंसकों की मांग है कि, आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए।

jk police सोशल मीडिया से फोटो

बढ़ाई गई महेंद्र सिंह धौनी के आवास की सुरक्षा

रांची के सिमलिया में महेंद्र सिंह धौनी का फार्म हाउस है। माही अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं। सोशल मीडिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं उनकी फैमिली को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्रामीण एसपी मोहम्मद नौशाद ने बताया है कि, आईटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। सिमलिया के साथ ही माही के हरमू रोड स्थित पुराने आवास की भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिस भी सिरफिरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है उसके ख़िलाफ़ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत में क्रिकेट को लेकर जो जुनून है वो किसी से छिपा नहीं है। खेल प्रेमी अपनी टीम को हारते हुए देखना बर्दाश्त नहीं कर पाते। टीम के ख़राब प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमी उग्र हो जाते हैं और खिलाड़ियों को बुरा-भला कहने से भी बाज़ नहीं आते हैं। ऐसा ही मामला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी एंड फैमिली को लेकर सामने आया है।

वैसे तो सोशल मीडिया में धौनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन अब वही लोग माही के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और धौनी के खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में माही एवं उनके परिवार को धमकी और अभद्र टिप्पणी की गई है। मामला सामने आने के बाद रांची स्थित महेंद्र सिंह धौनी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह पढ़ें..भूचाल आ गयाः जब आईं दो चिट्ठियां, संतोख सिंह धीर की कहानी

माही के लिए सोशल मीडिया बनी मुसीबत

महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं। माही ने संन्यास की घोषणा भी सोशल मीडिया पर ही की थी। उनकी पत्नी साक्षी धौनी भी सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, अब यही सोशल मीडिया माही एंड फैमिली के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की गई है। माही के पांच साल की बेटी जीवा को लेकर भी अमर्यादित बात कही गई है। मामला सामने आने के बाद झारखंड समेत पूरे देश में लोगों को ग़ुस्सा उबल पड़ा है। धौनी के प्रशंसकों की मांग है कि, आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए।

chat सोशल मीडिया से फोटो

बढ़ाई गई महेंद्र सिंह धौनी के आवास की सुरक्षा

रांची के सिमलिया में महेंद्र सिंह धौनी का फार्म हाउस है। माही अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं। सोशल मीडिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं उनकी फैमिली को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ग्रामीण एसपी मोहम्मद नौशाद ने बताया है कि, आईटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। सिमलिया के साथ ही माही के हरमू रोड स्थित पुराने आवास की भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिस भी सिरफिरे व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है उसके ख़िलाफ़ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन

धौनी की कप्तानी वाली सीएसके आईपीएल की तीन बार चैंपियन रही है। इस बार धौनी के साथ ही टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। खेल प्रेमी इसे लेकर निराश हैं। माना जा रहा है कि, टीम के प्रदर्शन से नाराज़ खेल प्रेमी ने ही माही एंड फैमिली को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है।

chata सोशल मीडिया से फोटो

यह पढ़ें...10 घंटे आतंकियों का खात्मा: रची आतंक की खूनी साजिश, सेना ने सिखाया सबक

धौनी की कप्तानी वाली सीएसके आईपीएल की तीन बार चैंपियन रही है। इस बार धौनी के साथ ही टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। खेल प्रेमी इसे लेकर निराश हैं। माना जा रहा है कि, टीम के प्रदर्शन से नाराज़ खेल प्रेमी ने ही माही एंड फैमिली को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है।

रांची से शहनवाज की रिपोर्ट

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story