×

महिंद्रा ने लांच की KUV100 NXT BS-6 वर्जन, जानें क्या हैं इसके फीचर्स और कीमत

महिन्द्रा ने अपनी स्टाइलिश कार KUV100 NXT का BS-6 वर्जन लांच कर दिया है। KUV100 NXT का ये लेटेस्ट वर्जन चार अलग अलग वेरिएंट्स में मौजूद होगा।

Aradhya Tripathi
Published on: 22 April 2020 1:09 PM GMT
महिंद्रा ने लांच की KUV100 NXT BS-6 वर्जन, जानें क्या हैं इसके फीचर्स और कीमत
X

कार के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। सबसे मजबूत गाड़ियां बनाने वाली महिन्द्रा ने अपने चाहने वालों के लिए KUV100 NXT का BS-6 वर्जन लांच कर दिया है। महिन्द्रा इससे पहले अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV500 का BS-6 वर्जन लांच कर चुकी है। महिन्द्रा अब धीरे धीरे अपनी सभी गाड़ियों का BS-6 वर्जन लांच कर रही है। आइये जानते हैं क्या खास है KUV100 NXT के इस BS-6 वर्जन में और कितनी है इसकी कीमत।

चार वैरिएंट्स में उपलब्ध है गाड़ी

महिन्द्रा ने अपनी स्टाइलिश कार KUV100 NXT का BS-6 वर्जन लांच कर दिया है। KUV100 NXT का ये लेटेस्ट वर्जन चार अलग अलग वेरिएंट्स में मौजूद होगा। इसके चार वैरिएंट्स हैं- K2+, K4+, K6+ और K8. इन चार वैरिएंट्स के साथ इस गाड़ी के लेटेस्ट वर्जन में कंपनी की ओर से 6 कलर आप्शन दिए गए हैं। इतने आप्शन से तो एक बात स्पष्ट है कि कंपनी को पता है कि ये गाड़ी कितनी लोकप्रिय है। ऐसे में जो 6 कलरों के आप्शन कंपनी ने दिये हैं

ये भी पढ़ें- ‘चंद्रकांता’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस, इंडस्ट्री से इस वजह से आज है गायब

उनमें Flamboyant Red, Fiery Orange, डिजाइनर ग्रे, मिडनाइट ब्लैक, डैजलिंग सिल्वर और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। ये गाड़ी 6 सीटर होगी। यानि की ये बड़ी फैमिली और छोटी फैमिली दोनों के लिए उचित है। अब अगर गाड़ी की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.15 लाख रुपये के बीच है।

गाड़ी में दमदार इंजन

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 19,984, रिकवरी रेट में हुई बढ़ोत्तरी

ये तो बात हुई गाड़ी की कीमत और कलर की। अब बात करते हैं कि गाड़ी कितनी पॉवरफुल है। यानि कि गाड़ी में कैसा इन जन दिया गया है। तो अगर बात करें गाड़ी के इंजन की तो Mahindra KUV100 NXT BS6 में 5,500rpm पर 82bhp पावर और 3,500-3,600rpm पर 115Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो वाकई में है काफी दमदार। इसके अलावा गाड़ी में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी शामिल है। एक सबसे ख़ास बात की महिंद्रा ने KUV100 NXT BS6 में डीजल वर्जन अब बन्द कर दिया है।

जल्द लांच होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

KUV100 NXT के BS6 वर्जन लौन्चिंग के मौके पर कंपनी एक सबसे बड़ी जानकारी दी। वो बड़ी जानकारी ये है कि कंपनी जल्द ही KUV100 के इलेक्ट्रिक वर्जन यानी eKUV100 को लांच करने वाली है। कंपनी eKUV100 को अगले साल की तिमाही तक लांच कर सकती है। इस विषय में जानकारी देते हुए गोयनका ने बताया कि KUV100 के इलेक्ट्रानिक वर्जन की सबसे ख़ास बात होगी इसकी कम कीमत। गोयनका के अनुसार कीयूवी100 ईवी का प्राइस 9 लाख रुपए से कम होगा और इस लिहाज से ये कार देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी।

ये भी पढ़ें- इस जिले के भाजपा अध्यक्ष के दो करीबी में मिले कोरोना के लक्षण, मचा हडकंप

कम कीमत की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में महिन्द्रा की ही इलेक्ट्रिक सिडान कार eVerito और Tata Tigor EV शामिल हैं। दोनों गाड़ियों की कीमत क्रमश: 9.12 लाख और 9.44 लाख रुपए है। कंपनी का मानना है कि ये इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 130 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। कीयूवी100 ईवी में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर होने की उम्मीद है। वहीं इसकी बैटरी 15.9kWh यूनिट होगी।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story