×

शहीद मेजर केतन शर्मा को गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई, नम हुई आंखें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में मेरठ निवासी मेजर केतन शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा शहीद हो गए। वह कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी सेक्टर चार के रहने वाले थे।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Jun 2019 6:25 AM GMT
शहीद मेजर केतन शर्मा को गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई, नम हुई आंखें
X

मेरठ: जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए मेरठ के शहीद केतन शर्मा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केतन की मां और पत्नी बेहोश हो गई। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले शहीद मेजर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा।

यह भी देखें... ब्लैकमेलर न्यूड फोटो लीक करने की दे रहा था धमकी, एक्ट्रेस ने लगा दी लंका

सैन्य अधिकारी भी पहुंचे

लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में सेना के अफसर भी मेजर के घर पहुंचे। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, व्यापारी नेता नीरज मित्तल, ठाकुर ओपी सिंह, पार्षद राजेश खन्ना आदि भी उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। दरअसल, पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय को जम्मू से सेना के जरिए सूचना भेजी गई है कि मेजर केतन शर्मा आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। मंगलवार दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा वहां सेना प्रमुख श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर मेरठ लाया जाएगा।

इकलौते पुत्र थे मेजर केतन

यह भी देखें... इस मुस्लिम धर्म गुरु ने PM मोदी के लिए सुनाई अच्छी खबर

मेजर केतन शर्मा माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन मेघा हैं, जो शादीशुदा हैं। पिता मोदी कांटिनेंटल से रिटायर हैं। वर्ष 2012 में केतन शर्मा आइएमए देहरादून से सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। 57 इंजीनियर रेजीमेंट में पहली पोस्टिंग पुणे में हुई थी। दो वर्ष पूर्व अनंतनाग में उनका तबादला हुआ था। मेजर केतन शर्मा की शादी दिल्ली निवासी इरा से करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की 3 वर्ष की पुत्री काइरा है। केतन शर्मा की शहादत की जब खबर आई तो इरा पुत्री के साथ मायके में थी। देर रात तक वह ससुराल नहीं पहुंची थीं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story