×

Delhi News: पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, आर्म्स एक्ट में हुआ था गिरफ्तार, सुभाष पैलेस थाने का मामला

Delhi News: दिल्ली में एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स को एक दिन पहले पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह जहांगीरपुरी का रहने वाला था।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 July 2023 4:40 PM GMT
Delhi News: पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, आर्म्स एक्ट में हुआ था गिरफ्तार, सुभाष पैलेस थाने का मामला
X
पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत: Photo- Social Media

Delhi News: दिल्ली में एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स को एक दिन पहले पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह जहांगीरपुरी का रहने वाला था। शख्स का नाम सहादत शेख बताया जा रहा है। जिस दिन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, उसी दिन रात में उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया था। फिर सुभाष पैलेस थाने लाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया था। सुबह अचानक उसकी जान चली गई।

कस्टडी में शख्स की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में वरीय अधिकारी सुभाष पैलेस थाने पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक सहादत शेख के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष पैलेस थाने में बंद युवक की मौत हो गई। मरने वाले शख्स का नाम सहादत शेख है और उसकी उम्र 36 वर्ष है। उसके पिता का नाम शेख रेखू है जो जहांगीरपुरी में रहते हैं। सहादत शेख और अन्य 4 पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। 21 जुलाई को उन सभी को पूछताछ के लिए सुभाष पैलेस थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद शेख और अन्य चारों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सुबह अचानक बिगड़ गई तबियत

पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई की शाम मेडिकल कराने के बाद सहादत शेख को सुभाष पैलेस थाने के लॉकअप में रखा गया था। सुबह ड्यूटी पर तैनात संतरी ने देखा कि शेख लॉकअप में पड़ा हुआ है और जोर-जोर से सांस ले रहा है। संतरी ने तुरंत ड्यूटी ऑफिसर को इसके बारे में सूचित किया। जिसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतक पर दर्ज हैं कई मामले

मृतक सहादत शेख की क्राइम हिस्ट्री रही है। पुलिस के मुताबिक, उस पर 18 से अधिक आपराधिक मामले केस चल रहे थे। आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार शेख को कोर्ट ने 22 जुलाई को पुलिस हिरासत में भेजा था। जबकि उसके चार अन्य साथियों को न्यायिक हिरासत में भेजा था।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story