×

मनमोहन सिंह का कड़ा प्रहार, कहा-देश को बर्बाद कर रही मोदी सरकार

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है और...

Deepak Raj
Published on: 22 Feb 2020 2:16 PM GMT
मनमोहन सिंह का कड़ा प्रहार, कहा-देश को बर्बाद कर रही मोदी सरकार
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इसके जरिए आतंक और भावना से ओतप्रोत एक ऐसे भारत का विचार पेश किया जा रहा है जिसमें करोड़ों नागरिकों की ही जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें-ट्रंप का खर्चीला भारत दौरा: प्रियंका ने मोदी सरकार से पूछा- कहां से आए सौ करोड़

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू जी की वजह से ही भारत को एक जीवित लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हमारी गिनती शक्तिशाली देशों में होती है।

नेहरू ने देश को आगे बढ़ाया था-मनमोहन

उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को उस वक्त आगे बढ़ाया था जब हमने लोकतंत्र को आत्मसात ही किया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें भारतीय विरासत पर बेहद गर्व था, लोकतंत्र को सहेजा और इसे नए भारत के अनुरूप ढाला।

ये भी पढ़ें-होली पर खुशखबरी: सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान, खुश हो जाएंगे आप

एक अनोखे तरीके और बहुभाषायी के तौर पर नेहरू ने आधुनिक भारत के लिए विश्विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक संस्थानों की आधारशिला रखी थी। लेकिन नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत वैसा कभी नहीं होता जैसा आज नजर आता है।

लेकिन दुर्भाग्य से लोगों का एक वर्ग के पास या तो इतिहास पढ़ने का वक्त नहीं है या नेहरू को गलत दिखाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि इतिहास के पास ऐसे झूठ और नकली आक्षेपों को खारिज करने और इसे सही तरीके से रखने की ताकत है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story