TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़ा एक्सीडेंट, आपस में टकराईं 2 बसें

Mumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण दुर्घटना हुई है 2 बसें आपस में टकरा गई हैं । दोनों बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 15 यात्री भी घायल हो गए।

Ashish Pandey
Published on: 29 Jun 2023 8:39 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 9:13 AM GMT)
Mumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़ा एक्सीडेंट, आपस में टकराईं 2 बसें
X
Accident on Mumbai-Goa Highway(Photo: Social Media)

Mumbai: मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण दुर्घटना हुई है 2 बसें आपस में टकरा गई हैं। ये हादसा पनवेल के पास हुआ घटना में दोनों बस के ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा 15 अन्य यात्रियों के भी घायल होने की खबर है।

मुंबई के मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण दुर्घटना हो गई। पनवेल के पास हुए हादसे में दो बसें आपस में टकरा गईं। घटना में दोनों बस के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 15 अन्य यात्रियों के भी घायल होने की खबर है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुंबई-गोवा हाइवे काफी व्यस्त हाइवे है। इस हाइवे पर गाड़ियों की स्पीड भी काफी रहती है। मुंबई के मुंबई-गोवा हाइवे पर यह हादसा उस समय हुआ जब दो बसें आपस में टकरा गईं। जिससे दोनों बसों के चालक घायल हो गए। वहीं पंद्रह यात्री भी घायल हो गए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। काफी देर तक यात्रियों को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को बस से निकाला और अस्पताल भेजवाया।

वहीं घायल यात्रियों में कुछ की हाल गंभीर है। हादसे में घायल लोगों के परिजनों की इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं एक्सीडेंट के बाद इस व्यस्त हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस बसों को हटवा रही है ताकि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। वहीं कुछ यात्रियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story