×

प्रवासी मजदूरों के सब्र का बांध टूटा, सड़कें जाम कर कई शहरों में किया जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रक्सा बॉर्डर से झांसी में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Aditya Mishra
Published on: 17 May 2020 6:16 AM GMT
प्रवासी मजदूरों के सब्र का बांध टूटा, सड़कें जाम कर कई शहरों में किया जोरदार प्रदर्शन
X

लखनऊ/ नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से प्रवासी मजदूरों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को यूपी के औरेया में ट्रक एक्सीडेंट के दौरान 24 प्रवासी मजदूरों की मौत का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को कुशीनगर जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया।

यहां प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही बस नेशनल हाइवे मार्ग संख्या -28 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 7 मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी तक को जानकारी मिल पाई है।

इस राज्य में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कर्फ्यू पर हुआ ये बड़ा फैसला

उसके मुताबिक ये घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल प्रदेश से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही थी। जिसमें बिहार के प्रवासी मजदूर सवार थे।

इनमें से अधिकाँश मजदूर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बगहा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसा कुशीनगर के पटहेरवा थाना के महुअवा कांटा के नजदीक हुआ है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जताया शोक

इस हादसे पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि दुखद समाचारों का सिलसिला थम नहीं रहा। प्रवासी मजदूर भाइयों को बिहार के बगहा जनपद ले जा रही बस कुशीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 7 लोगों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त है। ईश्वर से प्रार्थना है घायल श्रमिक भाइयों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।



नए रंग रूप में ऐसा होगा लॉकडाउन 4.0, गाइडलाइन पर आज एलान

यूपी और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रक्सा बॉर्डर से झांसी में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

निजी वाहनों को यूपी में प्रवेश नहीं करने देने पर प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी रक्सा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

इससे हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूरों के वाहनों के पहिए रक्सा बॉर्डर पर रुक गए। प्रवासी मजदूर अपने प्राइवेट वाहनों से नहीं उतरने की जिद पर अड़ गए हैं। इसके कारण झांसी के रक्सा बॉर्डर 20 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है।

वहीं यूपी के सहारनपुर में घर लौट रहे पैदल मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया है। मजदूरों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि या तो उन्हें आगे बढ़ने दिया जाए या फिर उनकी वापसी के लिए ट्रेन की व्यवस्था की जाए। अन्यथा वो अब यहीं जमे रहेंगे, वापस नहीं लौटेंगे।

ये सभी अपने घर बिहार वापस जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस वाले इन्हें रोक रहे हैं। इसी वजह से मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अंबाला हाई-वे जाम कर दिया।

लॉकडाउन 3.0: आखिरी दिन रिकॉर्ड तोड़ आए मामले, जानें कितना पहुंचा मामला

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story