×

मजदूरों से भरी बस पलटी: हुआ भयानक हादसा, खतरे में कई जिंदगियां

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी ब्लॉक के अंतर्गत मोरंगा चौपाटी के पास मजदूरों के साथ सड़क हादसा हो गया। यहां बिहार से वापस आ रही मजदूरों से भरी बस पलट गई जिसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं, 3 बच्चे शामिल हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 17 May 2020 2:46 AM GMT
मजदूरों से भरी बस पलटी: हुआ भयानक हादसा, खतरे में कई जिंदगियां
X

कोलकाता: लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों के साथ घर वापसी के दौरान हादसों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी एक बस पलट गयी, जिसमें सवार 15 लोग घायल हो गये। घटना के बाद हंगामा मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुँच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि मजदूर बंगाल निवासी हैं, जो बिहार से वापस आ रहे थे।

पश्चिम बंगाल में मजदूरों से भरी एक बस पलटी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी ब्लॉक के अंतर्गत मोरंगा चौपाटी के पास मजदूरों के साथ सड़क हादसा हो गया। यहां बिहार से वापस आ रही मजदूरों से भरी बस पलट गई जिसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं, 3 बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- देश के इन जिलों में लागू होगा सख्त लॉकडाउन, देखें लिस्ट, जानें क्या मिलेगी छूट

15 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही मौके पर धुपगुड़ी पुलिस पहुंची और राहत-बचाव का काम किया। घायलों को हादसे के बाद धुपगुड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक मजदूर की हालत नाजुल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में BJP के दो सासंद के खिलाफ केस दर्ज, लगा है ये गंभीर आरोप

बिहार से लौट रहे थे मजदूर

फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सभी प्रवासी श्रमिक बिहार के अंतर्गत साहुदांगी ईंट कारखाने में काम कर रहे थे। सभी वापस अपने गृह नगर कूचबिहार जिले में जा रहे थे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story