×

केंद्रीय मंत्री की मां का निधन, CM योगी समेत इन दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार को निधन हो गया है। यह जानकारी रेल मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है। पीयूष गोयल ने ट्विटर लिखा कि 'अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jun 2020 5:52 AM GMT
केंद्रीय मंत्री की मां का निधन, CM योगी समेत इन दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
X

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार को निधन हो गया है। यह जानकारी रेल मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है। पीयूष गोयल ने ट्विटर लिखा कि 'अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।

उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः' चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।



पीयूष गोयल की मां के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है. मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. ॐ शांति!



यह भी पढ़ें...LAC विवाद सुलझाने को तैयार चीन, भारत से मांगी ये मदद

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पीयूष गोयल की माताजी चन्द्रकांता गोयल के निधन पर गहरा दुख हुआ। हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। चंद्रकांता जी तीन बार विधायक रहीं। जिंदगी भर सदा हसमुख रहीं और लोगों को हमेशा प्यार बांटने का काम किया। ॐ शांति।



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।



यह भी पढ़ें...धार्मिकस्थलों के लिए नई गाइडलाइन, इन लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री, हुआ ये एलान

पूनम महाजन ने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती चंद्रकांता के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह विधानसभा में भाजपा की मजबूत आवाज थीं और एक प्यार करने वाले नेता थी। पूरा गोयल परिवार महाराष्ट्र में हमारे लिए ताकत का स्तंभ रहा है।



भाजपा सांसद मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि कि 'मेरे मित्र और सहयोगी पीयूषगोयल जी की मां के निधन की खबर से गहरा दुःख हु। इसे कोई भी शब्द शून्य नहीं भर सकता। भगवान आपको और आपके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।



यह भी पढ़ें...UP का सुरक्षित सफर, 32 लाख से ज्यादा लोगों की राज्य वापसी की कहानी

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा मेरे प्रिय मित्र पीयूष गोयल की माता जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पीयूष गोयल सहित उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करें। ऊँ शांति शांति शांति:।



Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story