×

AIIMS में हुआ चमत्कार: पॉजिटिव थी महिला, दिया बच्चे को जन्म

लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और खुद को साथ अपनों को बचाने के लिए बाहर नहीं निकल रहे। लेकिन इसी के साथ एक खुशी की खबर सामने आ रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 April 2020 12:45 PM GMT
AIIMS में हुआ चमत्कार: पॉजिटिव थी महिला, दिया बच्चे को जन्म
X

नई दिल्ली : लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और खुद को साथ अपनों को बचाने के लिए बाहर नहीं निकल रहे। लेकिन इसी के साथ एक खुशी की खबर सामने आ रही है। दिल्ली एम्स में शुक्रवार की रात कोरोनोवायरस के चपेट में आई महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ही मां और बच्चा स्वस्थ्य है। लेकिन मां और बच्चे को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। महिला के पति एक डॉक्टर हैं, जो दो दिन पहले ही कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हौरानी की बात ये है कि महिला के चपेट में आने के बाद उनका बच्चा स्वस्थ्य है।

ये भी पढ़ें... यहां पुलिस का हुआ ऐसा भव्य स्वागत, पूरे देश में हो रही तारीफ

दिल्ली के 9 डॉक्टर संक्रमित

भारत में अभी तक 50 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, एम्स के डॉक्टर दंपति कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। पति की रिपोर्ट सुबह आई थी और पत्नी की रिपोर्ट शाम में आई। महिला डॉक्टर 9 महीने की प्रेग्नेंट थी, जिसने शुक्रवार की रात को स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।

कोरोना वायरस से दिल्ली के 9 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को भी सफदरजंग अस्पताल के 2 रेजिडेंट डॉक्टरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़ें... राज ठाकरे के विवादित बोल: तब्लीगियों पर कही ऐसी बात, अब शुरू हुआ विवाद

ऐसा बताया गया था कि अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रही टीम में शामिल एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुआ है। वहीं, जैवरसायन विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में तृतीय वर्ष की छात्रा, महिला रेजिडेंट डॉक्टर के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

ये महिला डॉक्टर हाल ही में विदेश यात्रा पर गयी थीं। दोनों में कोविड-19 के लक्षण दिखे और उनकी जांच रिपोर्ट 2 दिन पहले पॉजिटिव आयी है। अब दोनों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें... कोविड 19 की रोकथाम के लिए घर में कैसे बना सकते हैं मास्क, जानें यहां

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story