×

महिलाओं के लिए बेस्ट हैं मोदी सरकार की ये योजनाएं, ऐसे उठाएं इनका लाभ

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।

Ashiki
Published on: 23 Feb 2021 6:39 AM GMT
महिलाओं के लिए बेस्ट हैं मोदी सरकार की ये योजनाएं, ऐसे उठाएं इनका लाभ
X
महिलाओं के लिए बेस्ट हैं मोदी सरकार की ये योजनाएं, ऐसे उठाएं इनका लाभ

लखनऊ: हिंदुस्तान की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। यह बात लाखों बार साबित हो चुकी है। बस जरूरत है तो सपोर्ट की। इसके लिए मोदी सरकार भी बड़े कदम उठा रही है। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं मोदी सरकार की महिलाओं को लेकर कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाएं हैं...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे पहले 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में की थी। इस का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में गिरावट रोकना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना देश के अलग अलग क्षेत्रों में चलाई जा रही है। यह योजना उन महिलाओं की मदद करती है जो घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं। अगर कोई महिला ऐसी किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती है तो उसे पुलिस, कानूनी, चिकित्सा जैसी सेवाएं दी जाती है। पीड़ित महिला टोल फ्री नंबर 181 पर call करके मदद ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में पीएम इमरान की एंट्री, यहां से गुजरेगा विमान, सरकार से मिली इजाजत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

File Photo

मोदी सरकार की यह योजना महिलाओं के लिए सबसे सफल उज्जवला योजना है। 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर गृहणियों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाती है। अब तक देश के 8.3 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में उज्ज्वला योजना का लाभ 1 करोड़ और लाभार्थियों तक पहुंचाने की घोषणा की है।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना

File Photo

सरकार की इस योजना के तहत अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्सों की निगरानी में महिलाओं के प्रसव को किया जाता है। ताकि प्रसव के दौरान मां और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सके। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की शुरुआत 10 अक्टूबर 2019 को गई थी। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जीवन सुरक्षा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। सरकार की इस इस योजना का उद्देश्य माता और नवजात शिशुओं की मृत्यु को रोकना है।

फ्री सिलाई मशीन योजना

File Photo

जिन महिलाओं की रुचि सिलाई-कढ़ाई में रही है और इस टैलेंट को प्रोफेशन में तब्दील करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना बहुत लाभदायक है। इस योजना का लाभ देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं उठा सकती हैं। भारत सरकार की तरफ से हर राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: MP: गार्ड का दिखा क्रूर चेहरा, महिला के साथ की ऐसी हरकत, HRC ने मांगी रिपोर्ट

महिला शक्ति केंद्र योजना

File Photo

इस योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से साल 2017 में की गई थी। यह योजना महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए तैयार की गई है। इस योजना के तहत गांव-गांव की महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने और उनकी क्षमता का अनुभव कराने का काम किया जाता यह योजना राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर काम करती है।

सुकन्या समृद्धि योजना

File Photo

इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। यह स्कीम 10 साल से कम उम्र की बच्चियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिए है। यानी लड़कियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह बचत योजना है। इसके लिए किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए अकांउट खुलवा सकते हैं। स्कीम पूरी हो जाने के बाद सारा पैसा उसे मिलेगा, जिसके नाम पर आपने इस अकांउट को खुलवाया होगा।

समर्थ योजना

File Photo

मोदी सरकार की इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को अलग-अलग प्रकार के वस्त्र उत्पादन के गुर और उससे जुड़े कार्यों बारे में सिखाया जा रहा है। इससे न केवल ग्लोबल टेक्स्टाइल बिजनेस में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी, बल्कि इसका फायदा महिलाओं को भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

Ashiki

Ashiki

Next Story