किसानों को 15-15 लाख रुपये देगी मोदी सरकार! यहां जानें करना होगा क्या काम

दरअसल, इसके लिए किसानों को एक कंपनी बनानी यानी किसान उत्‍पादक संगठन बनाना होगा। सरकार ने 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की मंजूरी दे दी है। अगले 5 साल में इस पर 4,496 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Shivakant Shukla
Published on: 27 Feb 2020 8:23 AM GMT
किसानों को 15-15 लाख रुपये देगी मोदी सरकार! यहां जानें करना होगा क्या काम
X

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार किसानों को स्वावलम्बी और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किसानों के ग्रुप को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रही है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर किसानों को इसके लए क्या करना होगा।

दरअसल, इसके लिए किसानों को एक कंपनी बनानी यानी किसान उत्‍पादक संगठन बनाना होगा। सरकार ने 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की मंजूरी दे दी है। अगले 5 साल में इस पर 4,496 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में ही होगा, इसलिए इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। यह संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से बिल्कुल अलग होंगे यानी इन कंपनियों पर कॉपरेटिव एक्ट नहीं लागू होगा।

ऐसे होगा आम किसानों को सीधा फायदा-

एफपीओ लघु व सीमांत किसानों का एक समूह होगा, जिससे उससे जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होगा। इससे सारी सेवाएं सस्ती हो जाएंगी और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें—गजवा-ए-हिन्द को ट्रम्प रोकेंगे ?

बताते चलें कि अगर अकेला किसान अपनी पैदावार बेचने जाता है, तो उसका मुनाफा बिचौलियों को मिलता है। एफपीओ सिस्टम में किसान को उसके उत्पाद के भाव अच्छे मिलते हैं, और बार्गेनिंग से छुटकारा मिलता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक ये 10,000 नए एफपीओ 2019-20 से लेकर 2023-24 तक बनाए जाएंगे। इससे किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ेगी।

ऐसे मिलेंगे 15 लाख रुपये-

राष्ट्रीय किसान महासंघ के संस्थापक सदस्य विनोद आनंद ने बताया कि सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने एफपीओ बनाने के लिए जाने माने अर्थशास्त्री डॉ वाईके अलघ के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई थी। इसके तहत कम से 11 किसान संगठित होकर अपनी एग्रीकल्चर कंपनी या संगठन बना सकते हैं। मोदी सरकार जो 15 लाख रुपये देने की बात कर रही है उसका फायदा कंपनी का काम देखकर तीन साल में दिया जाएगा।

एफपीओ के लिए क्या होंगी शर्तें

(1) अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम कर रहा है तो कम से कम 300 किसान उससे जुड़े होने चाहिए। यानी एक बोर्ड मेंबर पर कम से कम 30 लोग सामान्य सदस्य हों। पहले 1000 था।

(2) पहाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी के साथ 100 किसानों का जुड़ना जरूरी है। उन्हें कंपनी का फायदा मिल रहा हो।

(3) नाबार्ड कंस्ल्टेंसी सर्विसेज आपकी कंपनी का काम देखकर रेटिंग करेगी, उसके आधार पर ही ग्रांट मिलेगी।

ये भी पढ़ें—दिल्ली हिंसा के बीच आई खुशखबरी, कम हुए इतने पेट्रोल-डीजलके रेट

(4) बिजनेस प्लान देखा जाएगा कि कंपनी किस किसानों को फायदा दे पा रही है। वो किसानों के उत्पाद का मार्केट उपलब्ध करवा पा रही है या नहीं।

(5) कंपनी का गवर्नेंस कैसा है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कागजी हैं या वो काम कर रहे हैं। वो किसानों की बाजार में पहुंच आसान बनाने के लिए काम कर रहा है या नहीं।

(6) अगर कोई कंपनी अपने से जुड़े किसानों की जरूरत की चीजें जैसे बीज, खाद और दवाईयों आदि की कलेक्टिव खरीद कर रही है तो उसकी रेटिंग अच्छी हो सकती है। क्योंकि ऐसा करने पर किसान को सस्ता सामान मिलेगा।

यहां जानें क्या होता है एफपीओ

एफपीओ यानी किसानी उत्पादक संगठन (कृषक उत्पादक कंपनी) किसानों का एक समूह होगा, जो कृषि उत्पादन कार्य में लगा हो और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां चलाएगा। एक समूह बनाकर आप कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story