×

मोदी सरकार ने किया ऐलान, ऐसा होगा अयोध्या में राम मंदिर का प्रारुप

अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया। इस..

Deepak Raj
Published on: 5 Feb 2020 11:49 AM GMT
मोदी सरकार ने किया ऐलान, ऐसा होगा अयोध्या में राम मंदिर का प्रारुप
X

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया। इस ट्रस्ट का नाम 'श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है। इसके साथ पीएम मोदी ने अयोध्या में सरकार द्वारा कब्जाई गई 67 एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को देने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- जानिए राम मंदिर और करतारपुर गुरुद्वारा साहिब में क्या है कनेक्शन

राम मंदिर के डिजाइन को लेकर भी लोगों में उत्सुकता साफ देखी जा सकी है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर बड़ी संख्या में लोग इसे खंगाल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर राम मंदिर का डिजाइन कैसा होगा। अयोध्या में राम मंदिर दो मंजिला होगा। इसकी कुल लंबाई 270 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। डिजाइन के मुताबिक मंदिर की ऊंचाई को 128 फीट रखा जाएगा।

मंदिर में कुल 212 पिलर और 330 बीम होंगे

राम मंदिर के किसी भी हिस्से में स्टील का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंदिर में कुल 212 पिलर और 330 बीम होंगे। इसके अलावा निचली इमारत में कुल 106 खंभे होंगे। इन सभी चीजों से मंदिर ज्यादा मजबूत बनेगा।

ये भी पढ़ें- कैग की रिपोर्ट में सामने आया मोदी सरकार का खोखला राष्ट्रवाद: कांग्रेस

मंदिर के कुल 5 प्रवेश द्वार होंगे। इनमें पहला सिंह द्वार, दूसरा नृत्य मंडप, तीसरी रंग मंडप, चौथा कौली और पांचवां गर्भगृह और परिक्रमा द्वार शामिल हैं। मंदिर में कुल 24 दरवाजे होंगे जिनकी चौखटों को संगमरमर के पत्थर से तराशा जाएगा। मंदिर का मुख्य द्वार मकराना के सफेद संगमरमर से बनेगा।

ये भी पढ़ें- सीएए पर केंद्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को नीचे वाली मंजिल में रखा जाएगा। जबकि ऊपर वाली मंजिल पर राम दरबार बनाया जाएगा। मंदिर के दोनों तलों पर एक गर्भगृह बनाया जाएगा जिसमें कौली (पुजारियों के बैठने की जगह) होगी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story