×

आ रहा तूफान: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, तबाही का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी अंडमान सागर में 9 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। इसके बाद इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की आशंका है।

Newstrack
Published on: 8 Oct 2020 3:21 AM GMT
आ रहा तूफान: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, तबाही का अलर्ट
X
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी अंडमान सागर में 9 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है।

नई दिल्ली: देश से मानसून विदा हो रहा है। हालांकि मानसून विदा होने से पहले भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। अब इस बीच खबर है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसकी वजह है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी अंडमान सागर में 9 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। इसके बाद इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की आशंका है। कम दबाव वाले क्षेत्र से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 11-13 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने इसी कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अभी मुंबई में बारिश जारी रहेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम अगले 48 घंटों तक बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और इससे सटे इलाकों के करीब बना रहेगा। इसके बाद यह ओडिशा के रास्ते जमीनी भागों की तरफ बढ़े जाएगा। 10 अक्टूबर तक इसके छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसका चक्रवाती तूफान का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात तक दिखेगा।

Cyclone Storm

यह भी पढ़ें...दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, कैंटर ने ली महिला की जान, इलाके में हड़कंप

इन राज्यों से मानसून लौटने की संभावना

अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों, राजस्थान के करीब सभी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से मानसून के लौटने की संभावना है। लेकिन मध्य भारत के बाकी इलाकों और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी वापसी कुछ समय के लिए अभी रुक सकती है, क्योंकि एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें...RJD के पूर्व नेता की हत्या का मामला गरमाया, CM को चिट्ठी लिख तेजस्वी ने की ये मांग

1 सप्ताह तक बना रहेगा सिस्टम

निम्न दबाव के तौर पर उठा यह सिस्टम अगले 1 सप्ताह तक बना रहेगा और इसके कराण पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं देश के कई राज्यों में चलती रहेगी। इसकी वजह से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। इसके साथ ही मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर बरसात होोगी। इसके साथ यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ जाएगा। इसके साथ ही 9-10 अक्टूबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे गुजरात के पास पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें...दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट, उड़ान के दौरान ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

इसके आगे बढ़ने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी पश्चिमी दिशा में बढ़ती रहेंगी और 9-10 अक्टूबर के बाद यह सिस्टम कमजोर होगा। इसके बाद गुजरात को पार कर जाएगा तब फिर से मॉनसून की वापसी शुरू होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story