×

बंगाल की खाड़ी से आएगा तूफान: इन राज्यों में 3 दिन होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 9 से 11 अक्‍टूबर को उत्‍तर भारत के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है।

Newstrack
Published on: 9 Oct 2020 2:37 PM GMT
बंगाल की खाड़ी से आएगा तूफान: इन राज्यों में 3 दिन होगी जमकर बारिश, अलर्ट जारी
X
बंगाल की खाड़ी एक सिस्टम बन रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 9 से 11 अक्‍टूबर को उत्‍तर भारत के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।

लखनऊ: मानसून की देश भर से वापसी हो रही है। इस दौरान भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी में इस समय एक चक्रवात सक्रिय हो रहा है। आने वाले 24 घंटों में इसका असर दिखान शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 9 से 11 अक्‍टूबर को उत्‍तर भारत के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में दक्षिण भारत में यह क्रम नजर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को एक नया मौसमी सिस्टम बंगाल की खाड़ी में विकसित होगा। यह अक्टूबर महीने का तीसरा सिस्टम होगा।

9 और 10 अक्टूबर को बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में पूर्व अंडमान सागर और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर पर समुद्र की हालत बेहद संवेदनशील हो जाएगी। 10 और 11 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बंगाल की उत्तरी खाड़ी के अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट इससे प्रभावित रहेंगे।

ये भी पढ़ें...वैष्णो देवी पर बड़ी खबर: यात्रा पर जाना होगा आसान, शुरू होने जा रही ये एक्सप्रेस

Heavy rain

इस राज्‍य में हो सकती है भारी बारिश

अंडमान निकोबार एवं पूर्व केन्द्रीय बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कम दबाव में तब्दील हो जाएगा। इसके 24 घंटे बाद बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर शाम के समय उत्तर आन्ध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा के तट से होते हुए स्थल भाग को पार करने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें...ये एक्ट्रेस बनी मां : घर आया नन्हा मेहमान, लॉकडाउन में रचाई थी शादी

इसके प्रभाव से 11 एवं 12 अक्टूबर को मालकानगिरी, कोरापुट, गजपति, रायगड़ा एवं गंजाम जिले में बहुत भारी हो सकती है। पुरी, कंधमाल, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कालाहांडी एवं नवरंगपुर जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...हाथरस पर बड़ी खबर:पीड़िता के घर आया रजिस्टर, इसमें होगा ये सब ब्यौरा

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय इलाकों में 45 से 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों को 10 अक्टूबर तक वापस आ जाने की सलाह दी है। 11 अक्टूबर को मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story