×

दिल्ली में अलर्ट: मॉनसून ने दे दी दस्तक, 3 दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि देश की राजधानी में गुरुवार को दूररदाज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून को पहुंचता है।

SK Gautam
Published on: 25 Jun 2020 9:20 AM GMT
दिल्ली में अलर्ट: मॉनसून ने दे दी दस्तक, 3 दिनों तक होगी भारी बारिश
X

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में बुधवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मॉनसून के पहुंचने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ‘दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। पूर्वानुमान के अनुसार शहर में मॉनसून के आगमन की घोषणा गुरुवार को हो सकती है।’

दिल्ली में पहुंचा मानसून, 14.6 मिमी की बारिश दर्ज की गई

देश की राजधानी में बुधवार को मॉनसून के पहुंचने के साथ हल्की बारिश हुई दिल्ली के मौसम और बारिश के लगाने वाले सेंटर का प्रतिनिधि माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक यहां 14.6 मिमी की बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गुरुवार की सुबह का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बारिश के कारण हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी तक बढ़ गया और लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

3 दिनों तक बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि देश की राजधानी में गुरुवार को दूररदाज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून को पहुंचता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3 दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी देखें: टॉपलेस हुई मां: आपने ही बच्चों से करवाया ये काम, अब हो गई FIR दर्ज

मॉनसून की रफ़्तार इस तेज़ दर्ज की गई है

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने चंडीगढ़ में बताया कि मॉनसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों की तरफ भी आगे बढ़ा है और इस वजह से बारिश हुई और तापमान में गिरावट हुई। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बारिश हुई। सामान्य तौर पर पंजाब और हरियाणा में मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है।

लद्दाख-कश्मीर में मॉनसून ने दी दस्तक

गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी ने बताया कि मॉनसून उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार देर शाम कई पहाड़ी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिमाचल के शिमला में भी बारिश हुई।

पंजाब में मानसून का हाल

पंजाब के पटियाला में 34.7 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन में हरियाणा और पंजाब में दूरदराज के स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

ये भी देखें: कर्मचारियों की छंटनी: हजारों की नौकरी पर संकट, अब इस कंपनी ने लिया फैसला

पंजाब-हरियाणा में भी मानसून की पहली बारिश

आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को मॉनसून पहुंच जाएगा। हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश के भी ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई और यहां पिछले साल की अपेक्षा मॉनसून ने जल्दी दस्तक दे दी है । आईएमडी ने बताया कि राज्य के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज हुई।

राजस्थान में तय समय से पहले पहुंचा मॉनसून

राजस्थान के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून पहले ही दिन 14 जिलों तक पहुंच गया। मॉनसून तय समय से एक दिन पहले ही यहां पहुंच गया है। एक दशक में यह तीसरी बार है जब मॉनसून यहां सामान्य से पहले आया है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून उत्तर प्रदेश में अब तक सामान्य है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story