×

मध्य प्रदेश पर बड़ा खतरा! राज्य में घुसे सैकड़ों नक्सली, हाई अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 100 से ज्यादा नक्सली अपने आधार का विस्तार करने के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में घुस गए हैं। 100 से ज्यादा नक्सलियों की घुसपैठ के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

Ashiki
Published on: 5 Jan 2021 6:36 AM GMT
मध्य प्रदेश पर बड़ा खतरा! राज्य में घुसे सैकड़ों नक्सली, हाई अलर्ट जारी
X
मध्य प्रदेश पर बड़ा खतरा! राज्य में घुसे सैकड़ों नक्सली, हाई अलर्ट जारी

बालाघाट: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 100 से ज्यादा नक्सली अपने आधार का विस्तार करने के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में घुस गए हैं। 100 से ज्यादा नक्सलियों की घुसपैठ के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन नक्सलियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियों की तैनाती की मांग की है।

अलर्ट पर पुलिस

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जल्द ही मध्यप्रदेश के बालाघाट और आदिवासी बहुल मंडला जिलों में तैनात किए जाने की संभावना है। इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक सभी नक्सली छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड के हैं। इस मामले को देखते हुए एमपी पुलिस ने बालाघाट, मंडला और सिवनी पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: MP Board Exam 2021: छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा पर हुआ ये बड़ा ऐलान

दे सकते हैं किसी बड़ी वारदात को अंजाम

पिछले दो महीनों में 5 नक्सलियों पर हुई कार्रवाई के बाद इनका मूवमेंट राज्य में बढ़ा है। यहां तक कि IB को जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और झारखंड में लगातार बढ़ते पुलिस दबाव की वजह से हार्डकोर नक्सली मध्य प्रदेश में घुस रहे हैं। साथ ही इस बात का भी इनपुट मिला कि बालाघाट में लगातार मारे जा रहे नक्सली प्रदेश में किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

राज्य में बढ़ते खतरे की वजह से मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से नक्सली क्षेत्रों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के लिए हाल ही में दिल्ली से एक बटालियन की मांग की गई थी। बालाघाट मुठभेड़ पर नक्सल एडीजी जीपी सिंह ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में पड़ रहे प्रेशर से नक्सली एमपी की तरफ मूवमेंट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नक्सलियों के मध्य प्रदेश में विस्तार के बारे में भी बात कही थी।

ये भी पढ़ें: इंस्पेक्टर पिता ने DSP बेटी को किया सैल्यूट, सभी हो गए भावुक, फोटो वायरल

Ashiki

Ashiki

Next Story