×

CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ और एमपी में नई सरकारों का गठन कल, विष्णुदेव और मोहन यादव संभालेंगे कमान, पीएम मोदी भी शपथग्रहण में रहेंगे मौजूद

CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई में नई सरकार का गठन होगा जबकि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 12 Dec 2023 8:18 AM GMT (Updated on: 12 Dec 2023 8:21 AM GMT)
cm Mohan Yadav , PM Modi , CM Vishnudev
X

cm Mohan Yadav , PM Modi , CM Vishnudev (PHOTO: social media )

CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए नामों का ऐलान होने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दोनों राज्यों में कल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई में नई सरकार का गठन होगा जबकि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दोनों राज्यों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे। भाजपा के कई अन्य दिग्गज नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला फैसला

मध्य प्रदेश में कल सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा जबकि छत्तीसगढ़ में शाम को 4:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान मोहन यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

Brahmin Deputy CM: पांच राज्यों में ब्राह्मण डिप्टी सीएम,कांग्रेस ने एक तो भाजपा ने बनाए चार,सोशल मीडिया पर चर्चा-क्या इसी जाति के लिए बनाया गया है पद?

भाजपा हाईकमान के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है और खुद मोहन यादव को भी मुख्यमंत्री पद मिलने का भरोसा नहीं था। मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कुछ और मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने इस बार 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव की ओर से सरकार बनाने का दावा किया जाने के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम की तैयारी शुरू

मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ब्राह्मण समाज से आने वाले विजय शर्मा और ओबीसी वर्ग के अरुण साव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कुछ अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

MP New CM: ‘अरे मोहन जी, खड़े तो हो जाइए’, जब शिवराज ने आखिरी पंक्ति में बैठे मोहन यादव से कहा, MP के नए CM को पहले खुद भी नहीं हुआ भरोसा

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार 54 सीटों पर जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई जा रही थी मगर भाजपा ने अपनी ताकत दिखाते हुए कांग्रेस को काफी पीछे धकेल दिया है।

बिग शो बनाने की भाजपा की तैयारी

रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी से साफ हो गया है कि भाजपा इस आयोजन को बिग शो बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

MP CM Mohan Yadav: एमपी में नया राजनीतिक प्रयोग, और राज्यों में भी दिखेगा कमाल

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story