×

शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- गड़बड़ी करने वाले भुगतेंगे परिणाम

मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ चले अभियान में 204 आरोपियों पर एफआईआऱ दर्ज की गयी। इसमें से 28 पर NSA लगाया गया। 94 खाद्य प्रतिष्ठान सील किए और 78 के लाइसेंस रद्द हुए।

suman
Published on: 8 Feb 2021 3:05 PM GMT
शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- गड़बड़ी करने वाले भुगतेंगे परिणाम
X
कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में CM शिवराज की दो टूक-गड़बड़ करने वाले अफसर नतीजा भुगतने तैयार रहें

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कमिश्नर-कलेक्टर, आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों वो दी चेतावनी। सीएम शिवराज ने कॉफ्रेंस के दौरान साफ कहा जो अधिकारी अच्छा काम करेगा उसको प्रशंसा मिलेगी और जो गड़बड़ करेगा उसे परिणाम भुगतने होंगे। सीएम ने कहा सबको प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए काम करना है। सब अपना 100% देने की कोशिश करें।

इन मुद्दों की समीक्षा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिछली कॉफ्रेंस में दिये गए टारगेट की रिपोर्ट और ज़िलों में महिला सुरक्षा, मिलावट सहित कई अलग-अलग मुद्दों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा पर विशेष रूप से अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा। सीएम ने प्रदेश में गुम हुए बच्चों को बरामद करने में मिली सफलता पर अफसरों की सराहना की।

यह पढ़ें....श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में नया मोड़, मंदिर-मस्जिद पर उठी ये मांग, केस पहुंचा कोर्ट

व्यवस्था पर अफसरों की तारीफ

सीएम ने फसल खरीद और व्यवस्था पर अफसरों से चर्चा की। ग्वालियर कलेक्टर की उन्होंने तारीफ की जिन्होंने अनाज खरीद में अनियमितता मिलने पर तत्काल और अच्छी कार्रवाई की। 586682 किसानों से कुल 3726447 मीट्रिक टन धान खरीदी गई और किसानों को 6834 करोड़ रुपए भुगतान किया गया। सीएम ने कहा हमारा उद्देश्य यही है, अगर हम सख्त रहेंगे तो खाद्यान्न खरीदी में कोई गड़बड़ी नहीं करेगा। यदि ढील दी गई तो गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है। जो अधिकारी गड़बड़ी करेंगे उन्हें सज़ा दिलवाएंगे।

cm shivraj singh chouhan

अवैध कब्‍जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ चले अभियान में 204 आरोपियों पर एफआईआऱ दर्ज की गयी। इसमें से 28 पर NSA लगाया गया। 94 खाद्य प्रतिष्ठान सील किए और 78 के लाइसेंस रद्द हुए। 6 अवैध फैक्ट्रियां तोड़ी गईं। खाद्यान्न और राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध 137 प्रकरण दर्ज किए। 7.99 करोड़ की सामग्री जब्त की गई। अफसरों ने जानकारी दी कि भू-माफिया/गुंडा/शासकीय भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।अब तक 1025 करोड़ रूपये मूल्‍य की 1089 एकड जमीन कीमत मुक्‍त कराई गई है।

यह पढ़ें....औरैया के DM हुए सख्त: आमजन तक पहुचायी जाएं योजनाएं, लापरवाही पर कार्यवाही

इस मामले में पूरे प्रदेश में 461 एफआईआऱ दर्ज

सीएम ने माफिया के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया कि रेत खनिज के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए अब तक का पूरे प्रदेश में 461 एफआईआऱ दर्ज हुईं। रायसेन, खरगौन, शिवपुरी में रेत खनन के बाद उसकी वैध ढुलाई की गयी।इंदौर, सतना, बालाघाट ज़िलों में खनिज की अवैध ढुलाई सख्ती से रोकी गयी। इसमें से 37 पर NSA लगाया गया। 137 अवैध अतिक्रमण तोड़े गए। 19 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई औऱ 13.94 करोड़ की भूमि मुक्त कराई गई। इसमें जबलपुर, सागर, छतरपुर, उज्जैन, शहडोल, बड़वानी, दमोह ज़िलों में अच्छा काम किया गया.अंतिम ज़िले मंदसौर, श्योपुर, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सीधी रहे।

suman

suman

Next Story