×

भारत का होगा सामना: पाकिस्तान-चीन को टक्कर देगी हमारी सेना, अद्भुत होगा दृश्य

भारत-चीन सीमा विवाद के चलते जल्द ही सेनाओं का आमना-सामना होने वाला है। विवादों के चलते भारत, चीन और पाकिस्तान में हालातों के चलते ये अंदेशा जताशा जताया जा रहा है। ऐसे में रूस में होने वाले मल्टीनेशनल सैन्य अभ्यास के लिए तीनों देशों को निमंत्रण भेजा गया है।

Newstrack
Published on: 26 Aug 2020 1:43 PM GMT
भारत का होगा सामना: पाकिस्तान-चीन को टक्कर देगी हमारी सेना, अद्भुत होगा दृश्य
X
भारत का होगा सामना: पाकिस्तान-चीन को टक्कर देगी हमारी सेना, अद्भुत होगा दृश्य

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद के चलते जल्द ही सेनाओं का आमना-सामना होने वाला है। विवादों के चलते भारत, चीन और पाकिस्तान में हालातों के चलते ये अंदेशा जताशा जताया जा रहा है। ऐसे में रूस में होने वाले मल्टीनेशनल सैन्य अभ्यास के लिए तीनों देशों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके चलते देश की भारतीय सेना सितबंर 15 से 26 सितबंर के बीच रूस में होने वाली मल्टीनेशनल एक्सरसाइज, कवकाज़-2020(कॉकस-2020) में हिस्सा लेने जा रही है।

ये भी पढ़ें... इंटरनेट यूजर्स को झटका: अब इतना महंगा रिचार्ज, ये कंपनी बढ़ा सकती है टैरिफ प्लान

13,000 सैनिक शामिल

बता दें, रूस के एस्त्राखान इलाके में 15-26 सितंबर तक रूस में कई देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास में एससीओ देश सहित कुल 20 देशों के करीब 13,000 सैनिकों के शामिल होंगे। इसमें रूस ने सभी शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों व कुछ अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है।

ऐसे में शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन (SCO) 8 सदस्यीय इकोनॉमिक और सिक्योरिटी ब्लॉक है जिसमें 2017 में भारत और पाकिस्तान शामिल हो गए थे। इस समूह के संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान है।

army

भारतीय सेना के 220 से ज्यादा जवान

मिली जानकारी के अनुसार, रूस में आयोजित इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के 220 से ज्यादा जवान हिस्सा लेंगे। जिसमें इंफ़ैंट्री बटालियन के साथ सेना के कई और अंगों के कुल 180 सैनिक, वायुसेना के 40 और नौसेना के 2 अधिकारी शामिल होंगे।

महामारी कोरोना के हालातों को मद्देनजर रखते हुए ये पहली एक्सरसाइज है जिसमें भारतीय सेना की कोई टुकड़ी देश से बाहर हिस्सा लेने जा रही है। इसके लिए भारतीय सेना की टुकड़ी सिंतबर के दूसरे हफ्ते में रूस के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़ें...स्कूलों पर बड़ा ऐलान: अभी इतने दिन रहेंगे बंद, सीएम ने बढ़ाई तारीख

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story