×

Wife Swapping: बिजनेसमैन ने दोस्तों से कराया पत्नी का बलात्कार, आगे हुआ ये

मुंबई से पति और पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने बिजनेसमैन पति पर सेक्स के लिए पत्नियों की अदला-बदली (Wife Swapping) करने का आरोप लगाया है।

Aditya Mishra
Published on: 19 Dec 2019 11:32 AM GMT
Wife Swapping: बिजनेसमैन ने दोस्तों से कराया पत्नी का बलात्कार, आगे हुआ ये
X

मुंबई: मुंबई से पति और पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने बिजनेसमैन पति पर सेक्स के लिए पत्नियों की अदला-बदली (Wife Swapping) करने का आरोप लगाया है।

उसने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने अपने तीन दोस्तों से उसका जबरन बलात्कार कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र 39 वर्ष है।

46 वर्षीय एक बिजनसमैन पर उसकी पत्नी ने वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) का आरोप लगाया है। 39 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पति के तीन दोस्तों ने उसके साथ 2017 से लेकर अब तक कई दफा रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें...इस ट्रांसपैरेंट ड्रेस में मलाइका ने दिखाया सेक्सी फिगर, आपने देखा क्या?

महिला ने सबूत होने का किया दावा

महिला ने आरोप लगाया है कि उसने एक घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी की है। मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। महिला ने अपने पति से तलाक मांगा था और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का भी मामला दर्ज कराया था।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने धमकी दी थी कि किसी को भी इसके बारे में न बताए, नहीं तो वह उसकी हत्या कर देगा। महिला ने बताया कि पहली बार उसके साथ 15 जून 2017 को रेप हुआ था। महिला के मुताबिक, डिनर के बाद उसके पति ने उसे अपने एक दोस्त से मिलवाया था।

पत्नी को किया दोस्तों के हवाले

महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे अपने दोस्त के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठने के लिए दबाव बनाया और खुद उसकी पत्नी के साथ पीछे की सीट पर बैठ गया। जब आरोपी के दोस्त ने पीड़ित महिला से छेड़खानी की तो उसके पति ने कहा कि 'कुछ नहीं होता' है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति खुद भी अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध रखता था।

ये भी पढ़ें...बाबा बंगाली की जरूरत नहीं! इससे सेक्स लाइफ में टेंशन से मिलेगी मुक्ति

तीन दोस्तों ने कई बार किया रेप

महिला के मुताबिक, इसके बाद एक फ्लैट पर उसके पति के दोस्त ने उसके साथ रेप किया। दूसरी तरफ उसका पति अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

अक्टूबर महीने में उसके पति ने फिर उसे अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया और रेप के बाद जान से मारने की धमकी दी। दो दिन बाद ही उसने उसे एक तीसरे शख्स के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ रेप किया।

एक हफ्ते बाद फिर महिला के साथ रेप की वारदात हुई और इस बार यह सब उसके पति के सामने ही हुआ, जिसे उसने अपने फोन में रिकॉर्ड किया।

चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उसके मुताबिक, इसके बाद फरवरी 2018 तक कई बार वह अपने पति के दोस्तों की हवस का शिकार हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रेप, मारपीट और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story