×

बाबा बंगाली की जरूरत नहीं! इससे सेक्स लाइफ में टेंशन से मिलेगी मुक्ति

एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। ये सारी चीजें रिलेशन की नीव होती है।

Roshni Khan
Published on: 7 Nov 2019 12:09 PM GMT
बाबा बंगाली की जरूरत नहीं! इससे सेक्स लाइफ में टेंशन से मिलेगी मुक्ति
X

लखनऊ: एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। ये सारी चीजें रिलेशन की नीव होती है। लेकिन इन सब में एक चीज सबसे जरुरी होती हैं वो है सेक्स। आप सब चीजों को अगर देख रहें हैं, तो सेक्स भी जरुरी है। इसका होना दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे से बांध कर रखना होता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको ये सुख नहीं दे पता है, तो इस वजह से आप दोनों के रिश्तें में दरार आने लगती हैं। आपको इसका ख्याल रखना चाहिए की आपका पार्टनर आपसे क्या एक्स्पक्ट कर रहा है या आप उससे क्या नहीं दे पा रहें हैं।

आज हम आपको खाने के कुछ ऐसी चीजों के बारें में बताने जा रहें हैं। जिसके सेवन से आप अपने पार्टनर को खुश रख सकतें हैं। नहीं होगी फिर आपके रिलेशन में कोई भी दिक्कतें और आप अच्छे से रह पाएंगे अपने पार्टनर के साथ।

ये भी देखें:कलेक्ट्रेट एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में डिफेंस एक्सपो की बैठक में बोलते मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम

लेकिन क्या कोई खास खाने की चीजें हैं जिससे सच में नेचुरल सेक्स लाइफ को बढ़ाया जा सकता है? तो ये हैं कुछ खाने की खास चीजें।।।

मिर्च सेक्स लाइफ को बढ़ा सकती है?

ऐसा बताया गया है कि मिर्च में कैपसाइसिन होता है, जो शरीर एंडोर्फिन की मात्रा को बढ़ाता है और यह खुश रखने वाला एक और हार्मोन है। यह आपके मेटोबॉलिज्म, शरीर के तापमान और हृदय गति को बढ़ाता है।

शराब सेक्स में मददगार है या बाधा?

शराब सिर्फ इच्छाओं को बढ़ा सकती है। बहुत अधिक शराब पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में एमोसंस कम हो जाती है और जिस वजह से आपकी सेक्स होने लगती हैं। आगे चल कर आप नपुंसक भी बन सकतें हैं।

क्या डार्क चॉकलेट आपको बेहतर प्रेमी बना सकती है?

रिसर्चर्स का कहना है कि डार्क चॉकलेट खाने से इंसान में प्यार करने की एक भावना पैदा हो सकती है क्योंकि इसमें फिनाइल इथेलामाइन (पीईए) रसायन होता है जिसे 'लव केमिकल' भी कहा जाता है। पीईए बॉडी में रिलेशनशिप शुरू होने के कुछ महीनों बाद पैदा होता है, जो डोपामाइन जैसे अच्छे हार्मोन को बनाता है और इंसान के दिमाग में आनंद और खुशी को नियंत्रित करने वाले केंद्र को बढ़ाता है।

ये भी देखें:रोहित शेट्टी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

नपुंसकता को कैसे कम कर सकते हैं?

रिसर्च में बताया गया है कि कुछ (फ्लेवोनोइड्स) पौधों से बने समृद्ध खाद्य पदार्थ खाने से नपुंसकता का खतरा कम होता है। रिसर्च में पाया गया कि ब्लूबेरी और अन्य खट्टे फलों में पाए जाने वाला एंथोसायनिन में नपुंसकता को रोकने की क्षमता होती है। फ्लेवोनोइड्स से भरे खाद्य पदार्थों और योग से नपुंसकता की समस्या को 21% तक कम किया जा सकता है।

रिसर्च में बताया जाता हैं कि नपुंसकता को रोकने और यौन क्रिया को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इनमें साबुत अनाज, फल, सब्जियां, फलियां, अखरोट और जैतून का तेल शामिल है। एंथोसायनिन इसमें अहम रोल निभाता है और इसके स्रोतों में चेरी, ब्लैकबेरी, क्रैनबेरी, रास्पबेरी, कुछ अंगूर और लाल पत्ता गोभी शामिल हैं।

ये भी देखें:क्या आप जानते हैं पीएम मोदी कौन सी गाड़ी से चलते हैं और क्या है इसकी खूबियां?

यौन स्वास्थ्य के विशेषज्ञ डॉ। क्रिकमैन का कहना है कि उन्हें लगता है कि लोग कामोत्तेजक चीजें सिर्फ इसलिए खाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे काम करेंगे। वह सुझाव देते हैं कि अगर आपके लिए कुछ काम करता है, तो उसने काम कैसे किया है यह बात मायने नहीं रखती है? कई कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन कई बार पौधे के अर्क और पदार्थों को सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर उन्हें इस बात का नहीं पता कि इससे फ़ायदा होगा या नुकसान तो उन्हें प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि आपकी सेक्स की इच्छा या शक्ति कम है, तो संभव है कि आपको कोई मेडिकल समस्या हो सकती है इसलिए हमेशा अपने डॉक्टर से पहले सलाह ज़रूर लें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story