×

अभी-अभी जोरदार ब्लास्ट: चीख पुकार से दहल गई मुंबई, 20 लोग घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार को अचानक यहां जोरदार धमाका हुआ। हर तरफ अफरा तफरी मच गयी। धमाका मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ।

Shivani
Published on: 6 Dec 2020 5:19 AM GMT
अभी-अभी जोरदार ब्लास्ट: चीख पुकार से दहल गई मुंबई, 20 लोग घायल
X

मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को मुंबई के लालबाग इलाके में ब्लास्ट हो गया, इस ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ है। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंकर पहुंच गए। इसके अलावा पुलिस बल भी दुर्घटना क्षेत्र में जानकारी होते ही पहुँच गयी और राहत बचाव कार्य में जुट गयी।

मुंबई के लालबाग में सिलेंडर फटा

दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार को अचानक यहां जोरदार धमाका हुआ। हर तरफ अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि धमाका मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ। यहां एक मकान में सिलेंडर फट गया। देखते देखते चीख पुकार मच गयी। हादसे में 20 लोग घायल हो गए।

Mumbai Cylinder blast at Lalbaug area 20 people injured fire brigade jumbo tankers on spot

हादसे में 20 लोग घायल

इस बार की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। बीएमसी ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंक मौजूद हैं। वहीं स्थिति पर काबू पाया जा रहा है। राहत बचाव जारी है। सभी घायलों को बचा कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आसपास के लोग सहम गए है।

ये भी पढ़ें- करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदलेगा पैसे ट्रांसफर का ये नियम

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और दो जंबो टैंक मौजूद

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सुन कर दहल गए और मौके पर भीड़ लग गयी। घायलों की चीखे सुनाई देने लगी तो उन्हें बचाया जाने लगा। फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हादसे की जाँच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- तेज बारिश आज: यहां गिरेगा झमाझम पानी, कोहरे से ढक जाएंगे ये इलाके

घायलों का इलाज किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर लालबाग क्षेत्र में हुए सिलेंडर धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story