×

मुंबई में तबाही: समुद्र से आ रहा भयानक कहर, हाई-अलर्ट जारी

मुंबई में भयंकर बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 4 और 5 जुलाई को अलर्ट जारी किया था। विभाग ने मुंबई और नजदीक के इलाकों में भारी बारिश की बात कही थी।

Newstrack
Published on: 4 July 2020 6:50 AM GMT
मुंबई में तबाही: समुद्र से आ रहा भयानक कहर, हाई-अलर्ट जारी
X

मुंबई। मुंबई में भयंकर बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 4 और 5 जुलाई को अलर्ट जारी किया था। विभाग ने मुंबई और नजदीक के इलाकों में भारी बारिश की बात कही थी। साथ ही रायगढ़ और रत्‍नागिरी के लिए भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी से बहुत ज्‍यादा भारी बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को सर्तक रहने को भी कहा गया हैा।

ये भी पढ़ें... विकास दुबे का खूनी प्लान: सब रची-रचाई साजिश, जिसमें गांववाले भी थे शामिल

इसके साथ ही मुंबई में हाई-टाइड को लेकर भी अलर्ट के चलते समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं। जानकारी देते हुए बता दें कि मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया था।

ये भी पढ़ें...मोदी के साथ भगवान: जमकर ललकारा चीन को, लद्दाख पहुँचते ही किया ये काम

समंदर किनारे ना जाने की सलाह

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे समंदर में 4.57 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावनाएं थी। बीएमसी द्वारा लोगों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें...जानवरों में फैला कोरोना: कुत्ते के पॉजिटिव पाए जाने पर यहां दी गई भयानक मौत

भारी बारिश का अनुमान

साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कोंकण के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुंबई और उपनगरों के साथ ही ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में अभी भी जबरदस्त बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें...जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Newstrack

Newstrack

Next Story