×

मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज

मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड बारिश अलर्ट जारी किया है।

Aditya Mishra
Published on: 13 May 2023 10:04 PM (Updated on: 13 May 2023 10:05 PM)
मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज
X

मुंबई: मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड बारिश अलर्ट जारी किया है।

जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है।

उन्होंने बताया कि यह संकेत देता है कि गुरुवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।

जारी हुआ अलर्ट: बारिश का कहर रहेगा इन राज्यों में, IMD ने दी चेतावनी

ये भी पढ़ें...जारी हुआ अलर्ट: बारिश का कहर रहेगा इन राज्यों में, IMD ने दी चेतावनी

स्कूल-कालेज आज रहेंगे बंद

भारी बारिश की आशंका के चलते मुंबई, ठाणे और कोंकण में गुरुवार (19 सितंबर) को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

सभी स्कूल और जूनियर कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

बारिश से मचा हाहाकार! देखते ही देखते डूब गया पूरा राज्य

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया ट्वीट

वहीं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं इसका फैसला जिला प्रशासन वहां के हालात को देखते हुए लेगा।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बांद्रा वेस्ट से बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने स्कूल-कॉलेज बंद होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।

उन्होंने लिखा की सभी स्कूल-जूनियर कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें मुंबई में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें...IMD की कड़ी चेतावनी: यहां रहेगा भीषण बारिश का प्रकोप

65 साल का टूटा रिकार्ड

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश ने 65 साल के अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पिछली बार 1954 में 3452 मिमी बारिश हुई थी।

हालांकि इस साल मुंबई में अकेले 3475 मिमी से अधिक बारिश हुई है। साथ ही आगे भी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में प्रति सीजन 2353 मिमी औसत बारिश होती है।

मुंबई आईएमडी और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह कई तरह के निम्न दबाव के कारण है।

ये भी पढ़ें...यूपी के इस जिले में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, 9 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!