×

मुंबई में हाहाकार: ग्रिड का झटका बर्दाश्त नहीं कर पाई मायानगरी, सब कुछ हुआ ठप

मुंबई में बिजली फेल होने की शुरुआत 12 बजे से कुछ मिनट पहले ही हुई और कुछ ही मिनट के अंदर पूरे मुंबई में अंधेरा सा छा गया। मुंबई की लोकल ट्रेन जहां थी वहीं खड़ी करनी पड़ गई।

Newstrack
Published on: 12 Oct 2020 7:56 AM GMT
मुंबई में हाहाकार: ग्रिड का झटका बर्दाश्त नहीं कर पाई मायानगरी, सब कुछ हुआ ठप
X
मुंबई में बिजली फेल होने की शुरुआत 12 बजे से कुछ मिनट पहले ही हुई और कुछ ही मिनट के अंदर पूरे मुंबई में अंधेरा सा छा गया। मुंबई की लोकल ट्रेन जहां थी वहीं खड़ी करनी पड़ गई।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को हाहाकार मच गया जब दोपहर 12 बजे अचानक महाराष्ट्र की बिजली आपूर्ति ग्रिड फेल हो गई। रेलगाडिय़ों से लेकर सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक संस्थान, शैक्षणिक संस्थान तक सभी जगह इसका प्रभाव पड़ा है। मायानगरी में बिजली ने पूरे शहर में अपना मायाजाल बिछा रखा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान में दहशत, एयरफोर्स चीफ बोले- राफेल से जल्द हमला कर सकता है भारत

मुंबई में मचा हाहाकार

वैसे तो मुंबई में काफी लंबे अर्से के बाद इस तरह से बिजली कट हुई है। ऐसे में ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी असर पड़ा है, कई जगह लोकल ट्रेन रुक गई हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है। बिगबी अमिताभ बच्चन ने भी इस भीषण समस्या से निपटने के लिए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Amitabh Bachchan फोटो(सोशल मीडिया)

मुंबई में बिजली फेल होने की शुरुआत 12 बजे से कुछ मिनट पहले ही हुई और कुछ ही मिनट के अंदर पूरे मुंबई में अंधेरा सा छा गया। मुंबई की लोकल ट्रेन जहां थी वहीं खड़ी करनी पड़ गई। मुंबई में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों टाटा, रिलायंस, अडानी समेत सभी के कार्यालयों में फोन पहुंचने लगे।

ये भी पढ़ें... दुश्मनों की खटिया खड़ी: शुरू हुए सीमा से लगे 44 पुल, राजनाथ ने भरी हुंकार

ग्रिड फेल होने का संकट उत्पन्न

दोपहर साढ़े बारह बजे तक सभी बिजली कंपनियों ने सोशल मीडिया पर अपने बयान जारी करने शुरू कर दिए। टाटा पावर ने महाराष्ट्र में ग्रिड फेल होने की जानकारी साझा करते हुए लोगों से कहा कि जैसे ही ग्रिड से बिजली मिलनी शुरू होगी आपके घर और ऑफिस तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

ऐसी ही जानकारी अडानी और रिलायंस की ओर से भी दी गई। आपात सेवाओं को शुरू करने के उपाय की जानकारी भी लोगों को दी गई। पता चला है कि मुंबई में 360 मेगावाट की लाइन में खराबी आई है जिससे ग्रिड फेल होने का संकट उत्पन्न हुआ है।

POWER-GRID फोटो(सोशल मीडिया)

मुंबई में ठप हुईं आर्थिक गतिविधियां

आर्थिक राजधानी मुंबई से पूरे देश की व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती हैं। शेयर बाजार से लेकर सेबी और विभिन्न कंपनियों के कारपोरेट ऑफिस तक सभी जगह बिजली फेल होने का असर दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें... तूफान ने मचाई तबाही: तीन की मौत, लाखों घरों की बिजली गायब, बह गया रेलवे ट्रैक

निजी संस्थानों से लेकर बैंक तक बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जनरेटर का सहारा लेना पड़ा लेकिन इससे हालात सामान्य नहीं हो सके। कार्यालयों में एयरकंडीशनर बंद हो जाने की वजह से कर्मचारी बाहर निकल कर सडक़ पर इकठ्ठा होने लगे। बाजारों को भी सुरक्षा के लिहाज से बंद करना पड़ा।

ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ

महाराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सेंट्रल रेलवे ने ग्रिड फेल होने की जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि मुंबई के सभी छोटे शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। ग्रिड सुचारु होने के बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

बिग बी अमिताभ बच्चन ने पूरे मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी दी और लोगों से कहा कि आपूर्ति सुचारु होने तक धैर्य बनाए रखें। फिल्मकार अशोक पंडित ने कहा कि ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ। मुंबई ने इस तरह का बिजली फेल्योर नहीं देखा। यह सरकार की नाकामी है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान में दहशत, एयरफोर्स चीफ बोले- राफेल से जल्द हमला कर सकता है भारत

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story