×

जानिए कौन हैं IPS लिपि सिंह, लगा है बड़ा आरोप, ट्विटर पर कर रहीं ट्रेंड

एसपी लिपि सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने हथियार, कारतूस और खोखा बरामद किए हैं। लिपि सिंह ने पुलिस की गोली से युवक की मौत होने और घायल होने की बात से इंकार किया है।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 5:29 PM GMT
जानिए कौन हैं IPS लिपि सिंह, लगा है बड़ा आरोप, ट्विटर पर कर रहीं ट्रेंड
X
एसपी लिपि सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने हथियार, कारतूस और खोखा बरामद किए हैं।

लखनऊ: बिहार के मुंगेर में सोमवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है। इसके बाद बिहार में बवाल मच गया है। लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही मुंगेर की एसपी लिपि सिंह को हटाने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पर लिपि सिंह ट्रेंडिंग में हैं। अब इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके लोग आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह के इशारे पर गोलियां चलवाने के आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लिपि सिंह नया जनरल डायर बता रहे हैं।

तो वहीं एसपी लिपि सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने हथियार, कारतूस और खोखा बरामद किए हैं। लिपि सिंह ने पुलिस की गोली से युवक की मौत होने और घायल होने की बात से इंकार किया है। जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि शहर में अमन और शांति को भंग करने का प्रयास किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो पर उन्होंने कहा की इसकी सत्यतता पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



ये भी पढ़ें...अमेरिका से युद्ध! US-भारत डील पर चीन का बड़ा बयान, साफ़ दिखी बौखलाहट

जानिए कौन हैं लिपि सिंह

आईपीएस लिपि सिंह इस समय मुंगेर की एसपी हैं। उनके पिता आरसीपी सिंह जदयू नेता और राज्यसभा सांसद हैं। आरसीपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। लिपि सिंह अक्सर अपने कड़क मिजाज के लिए चर्चा में रहती हैं।

ये भी पढ़ें...फ्रांस में मस्जिदों को किया गया बंद, भड़के मुस्लिम देश, दे डाली ये बड़ी चेतावनी

लिपि सिंह बीते साल उस समय खूब चर्चा में रहीं जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस हैं और वह बांका के डीएम हैं।

ये भी पढ़ें...अमेरिका का भीषण हमला: अलकायदा के बड़े नेताओं समेत 85 आतंकियों की मौत



ये है मामला

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने 26 अक्टूबर की शाम तक मूर्ति विसर्जन का निर्देश दिया। पुलिस के मुताबिक मुंगेर में पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर के मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन की तरफ सेआदेश दिया गया था। इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई। इतने में किसी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही मौत हो गई। इस फायरिंग में पांच अन्य लोग भी घायल हुए। घायलों में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story