×

इस फल की करें खेती: हो जाएंगे मालामाल, सरकार ने लिए कई फैसले

कीवी के बढ़ते डिमांड को देखते हुए नागालैंड ने इस की खेती करना शुरू कर दिया है। नागालैंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय जैसे राज्य में भी कीवी की बागवानी शुरू कर दिया है। लेकिन इन राज्यों से कई आगे नागालैंड आगे है।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 7:09 AM GMT
इस फल की करें खेती: हो जाएंगे मालामाल, सरकार ने लिए कई फैसले
X
इस फल की करें खेती: हो जाएंगे मालामाल, सरकार ने लिए कई फैसले

नई दिल्ली: इन दिनों देश में कीवी की डिमांड बढ़ती जा रही है। देश में डेंगू और कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए लोग अपने इम्यून सिस्टम को स्टॉग करने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण इस फल का डिमांड बढ़ गया है। बढ़ते डिमांड को देखते हुए नागालैंड ने कीवी की बागवानी करना शुरू कर दिया है। नागालैंड के बागवानी प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इस फल उपज में बढ़ोतरी करने के लिए इसका दायरा बढ़ा दिया है। इस फल की खेती से एक अच्छी आमदानी हासिल हो सकती है।

नागालैंड के अलावा इन राज्यों में भी होता है कीवी

कीवी में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, विटामिन के और पोटैशियम होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम का बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है। यहीं कारण हैं कि लोग कीवी खाने पर जोर दे रहे हैं। कीवी के बढ़ते डिमांड को देखते हुए नागालैंड ने इस की खेती करना शुरू कर दिया है। नागालैंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय जैसे राज्य में भी कीवी की बागवानी शुरू कर दिया है। लेकिन इन राज्यों से कई आगे नागालैंड आगे है।

ये भी पढ़ें... अडानी ग्रुप ने किया अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन का अधिग्रहण, जानिए कितने में हुई डील

kiwi 2

कीवी की खेती बन सकते हैं एक बार में लखपति

कीवी के बढ़ते डिमांड को देखते हुए कुछ कारोबारियों ने कीवी के बागवानी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान एक हैक्टेयर में कीवी की खेती करता है, तो वह इस बागवानी से करीब 24 लाख कमा सकता है। यह सबसे कीमती बागवानी होती है। कीवी की एक बार की खेती से व्यक्ति लखपति बन सकता है।

ये भी पढ़ें... इस बैंक का अस्तित्व खत्म: सरकार का बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

कीवी है विदेशी फल

वैसे तो कीवी विदेशी फल है, जिसे चाइनीज़ में गूज़बैरी कहा जाता है। माना जाता है कि कीवी एक चाइनीज फल है, मूल रूप से चीन में पाया जाता है, लेकिन इसका उपयोग न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा किया जाता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story