×

पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है।

Aditya Mishra
Published on: 2 Jan 2021 4:41 AM GMT
पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद
X
भारत ने पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह शहीद हो गए।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दो बार लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया। उसने भारत की अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में भारत ने भी जबरदस्त गोलीबारी की।

इस दौरान सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह गोली लग गई और वे शहीद हो गए। सूबेदार रविंदर हरियाणा के रहने वाले थे।

army jammu पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद(फोटो: सोशल मीडिया)

सेना की 12 बोट्स: चीन के लिए बनी मुसीबत, लद्दाख में अब भारत से तगड़ी टक्कर

भारत ने पाकिस्तान की कायराना हरकत का दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया।

इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। देर शाम तक गोलाबारी जारी रही।

रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम पहली बार लगभग 3.30 बजे पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई की। उसने भारत की सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए हमला किया।

उसने सैनिकों पर मोर्टार का भी प्रयोग किया। इसके बाद शाम 5.30 बजे दोबारा बाबा खोड़ी क्षेत्र में पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में रुबलीधारा बटालियन में तैनात नायब सूबेदार रविंदर बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने आक्रामक रूख अपनाते हुए सीमा पार कई चौकियों को बर्बाद कर दिया। जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई , जबकि कई अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गये। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Indian Army पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद(फोटो: सोशल मीडिया)

इस खतरनाक बीमारी ने दी दस्तक, कौओं की हो रही मौत, मध्य प्रदेश में मचा हड़कंप

वर्ष 2020 में 5100 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है। इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मियों सहित 36 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।

कश्मीर में आतंकी हमला: अनुच्छेद 370 का पहला लाभार्थी मारा गया, दी बड़ी चेतावनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story