×

जम्मू-कश्मीर के पूर्व LG जीसी मुर्मू होंगे नए CAG, जानिए इनके बारे में

जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया सीएजी (Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है।

Newstrack
Published on: 6 Aug 2020 7:46 PM GMT
जम्मू-कश्मीर के पूर्व LG जीसी मुर्मू होंगे नए CAG, जानिए इनके बारे में
X
जम्मू-कश्मीर के पूर्व LG जीसी मुर्मू होंगे नए CAG, जानिए इनके बारे में

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया सीएजी (Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गिरीश चंद्र मुर्मू राजीव महर्षि की जगह कार्यभार संभालेंगे। राजीव महर्षि को साल 2017 में सीएजी बनाया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा है।

60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। जीसी मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने थे।

जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। 9 महीने के कार्यकाल के बाद उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।

GC Murmu With Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएजी जीसी मुर्मू

यह भी पढ़ें...सुशांत केस: CBI ने इन 6 लोगों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम, अब क्या करेंगी रिया

ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं गिरीश चंद्र मुर्मू । उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की डिग्री हासिल की है। जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें...देश को सबसे ज्यादा राज्यपाल देने वाला प्रदेश बना UP, जानें अब तक बने गवर्नर के नाम

जीसी मुर्मू को नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अधिकारियों में गिना जाता है। नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह प्रधान सचिव थे।

Gc Murmu सीएजी जीसी मुर्मू

यह भी पढ़ें...चीन की बौखलाहट: कश्मीर पर हुआ हमलावर, इसलिए डर रहा ड्रैगन

रिटायर हो रहे हैं राजीव महर्षि

राजीव महर्षि राजस्थान कैडर के वर्ष 1978 के बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं। उन्हें साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उन्होंने शशिकांत शर्मा के स्थान पर कार्यभार संभाला था। राजीव महर्षि का कार्यकाल करीब तीन वर्ष का रहा। कैग की नियुक्ति छह वर्ष के लिए की जाती है या तब तक के लिए होती है जब तक इस पद पर बैठे व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष की नहीं हो जाती। राजीव महर्षि की उम्र 8 अगस्त को 65 साल हो जाएगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story