Narendra Modi Government 9 years: कांग्रेस के 9 सवालों पर BJP का पलटवार, अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस की टिप्पणी हास्यासपद
Narendra Modi Government 9 years: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार 2.0 की 9वीं सालगिरह आज यानी कि शुक्रवार 26 मई को मना रही है।

Narendra Modi Government 9 years: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार 2.0 की 9वीं सालगिरह आज यानी कि शुक्रवार 26 मई को मना रही है। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। महाजनसंपर्क अभियान के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि केंद्र में 2014 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सरकार बनी थी। आइये जानते हैं कि आज मोदी सरकार की 9वीं सालगिरह पर किसने क्या कहा है।
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर किया हमला
Shri @rsprasad addresses a press conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/e6QyzGIpPZ
— BJP (@BJP4India) May 26, 2023
केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी और कांग्रेस के सवालों का जवाब भी दिया है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस की टिप्पणी हास्यासपद है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है। उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का… जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की।
आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है... उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का… जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की।
— BJP (@BJP4India) May 26, 2023
- श्री @rsprasad pic.twitter.com/PdHoLOaAkG
बता दें कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस कर मोदी सरकार पर हमला बोला था। इतना ही नहीं कांग्रेस ने एक बुकलेट भी जारी है। बुकलेट का नाम दिया है नौ साल नौ सवाल। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछे गए हैं।