×

भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गणतंत्र दिवस के लिए और गणतंत्र दिवस परेड के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आप एक प्रकार से मिनी इंडिया, न्यू इंडिया को शो-केस करने वाले लोग हैं।

Aditya Mishra
Published on: 24 Jan 2020 2:36 PM GMT
भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा है: पीएम मोदी
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन कैडेट और कलाकारों को संबोधित किया जो कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे और परफॉर्म करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गणतंत्र दिवस के लिए और गणतंत्र दिवस परेड के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। आप एक प्रकार से मिनी इंडिया, न्यू इंडिया को शो-केस करने वाले लोग हैं। भारत असल में क्या है, ये हमारा देश और पूरी दुनिया आपके माध्यम से देखेगी, जानेगी और समझने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा, 'जब हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं, तो हमें ये भी याद रखना है कि भारत असल में है क्या। भारत क्या सिर्फ सरहदों के भीतर 130 करोड़ लोगों का घर भर ही है? नहीं, भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा है, एक विचार है, एक संस्कार है, एक विस्तार है।'

PM मोदी ने ‘वीर बच्चों’ से स्मृति ईरानी को लेकर किया ये सवाल, लगने लगे ठहाके

'राजपथ पर दिखती है भारत की शक्ति'

पीएम ने कहा, 'राजपथ पर आपके प्रदर्शन से पूरी दुनिया भारत की इस शक्ति के भी दर्शन करती है। इसका असर भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ के प्रचार-प्रसार में भी होता है और भारत के टूरिज्म सेक्टर को भी इससे मजबूती मिलती है।'

'अपने कर्तव्यों पर करें चर्चा-अमल'

पीएम ने परेड में शामिल होने जा रहे युवाओं से कहा, 'यहां जितने भी युवा साथी आए हैं, मेरा आपसे आग्रह रहेगा कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें। चर्चा ही नहीं, बल्कि खुद अमल करके, उदाहरण पेश करें। हमारे ऐसे ही प्रयास न्यू इंडिया का निर्माण करेंगे '

महाराष्ट्र में घमासान! अब फोन टैपिंग में सरकार परेशान, जानें क्या है मामला

'भारत का कोई व्यक्ति ना रहे पीछे'

परेड के उद्देश्य को लेकर पीएम ने कहा, 'हम जिस न्यू इंडिया की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, वहां यही आकांक्षाएं, यही सपने हमें पूरे करने हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति, कोई भी क्षेत्र पीछे ना रह जाए, ये हमें सुनिश्चित करना है।

गणतंत्र दिवस की परेड के पीछे भी यही ध्येय है।' पीएम ने कहा कि NCC और NSS के माध्यम से अनुशासन और सेवा की एक समृद्ध परंपरा जब राजपथ पर दिखती है, तो देश के करोड़ों युवा प्रेरित और प्रोत्साहित होते हैं।

आप की दिल्ली विजय की राह में रोड़ा अटका सकती है कांग्रेस

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story