×

सैनिटाइजर बन गया आग का गोला, देखते ही देखते ले ली एक शख्स की जान

कोरोना के खिलाफ जंग में सैनिटाइजर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसके इस्तेमाल से लोगों को बीमारियों से बचने में काफी मदद मिल रही है। यही वजह है कि आज सैनिटाइजर धीरे-धीरे लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है।

Newstrack
Published on: 3 Sep 2020 6:28 AM GMT
सैनिटाइजर बन गया आग का गोला, देखते ही देखते ले ली एक शख्स की जान
X
यही वजह है कि आज सैनिटाइजर धीरे-धीरे लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। ऑफिस हो या घर, बाजार हो या अन्य जगह। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

नासिक: कोरोना के खिलाफ जंग में सैनिटाइजर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसके इस्तेमाल से लोगों को बीमारियों से बचने में काफी मदद मिल रही है।

यही वजह है कि आज सैनिटाइजर धीरे-धीरे लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। ऑफिस हो या घर, बाजार हो या अन्य जगह। लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सैनिटाइजर से जुड़ी आज एक बड़ी खबर आ रही है। सैनिटाइजर के कारण महाराष्ट्र के एक शख्स की जान चली गई है।

sanitizer on shop दुकान पर बेचने के लिए रखी गई सैनिटाईजर की बोतल की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…चीन ने फिर की घुसपैठ: इस इलाके को कब्जाने की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा

गैस स्टोव की आंच के संपर्क में आने पर हुआ ये हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैनिटाइजर के कारण आग लगने से शख्स जल गया और उसकी डेथ हो गई। इस प्रकरण में महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि नासिक में एक 56 वर्षीय शख्स सैनिटाजर के कारण आग की चपेट में आ गया। उसका शरीर 68 फीसदी जल गया। जिसके बाद जख्मी हालात में शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें…चीन की सोची समझी साजिश: भारत से इसलिए बढ़ा रहा तनाव, ये है असली वजह

Fire आग की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

जल गया था आधा शरीर

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अनिल सुचक नाम है। 30 अगस्त को एक बोतल में सैनिटाइजर भर रहा था, तभी सैनिटाइजर गैस स्टोव की आंच के संपर्क में आ गया। जिसके कारण बोतल में आग लग गई। आग ने अनिल को भी चपेट में ले लिया और उसका शरीर जल गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और 1 सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल में उसकी डेथ हो गई।

यह भी पढ़ें…अमेरिका का बड़ा एलान: चीन के खिलाफ खुलकर देगा साथ, कर रहा ये बड़ी तैयारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story