×

बेटे की चाहत में बिगड़ रहे लिंगानुपात, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में बड़ा खुलासा

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 4 में लिंगानुपात का एक बड़ा आंकड़ा देखने को मिला है। इस आंकड़े में पहले बच्चे के समय 100 लड़कियों पर 107 लड़कों ने जन्म लिया है। जबकि यहीं आंकड़ा तीसरे बच्चे पर 100 लड़कियों पर 112 लड़कों ने जन्म लिया है।

Shraddha Khare
Published on: 8 March 2021 8:59 AM GMT
बेटे की चाहत में बिगड़ रहे लिंगानुपात, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में बड़ा खुलासा
X
बेटे की चाहत में बिगड़ रहे लिंगानुपात, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में बड़ा खुलासा photos (social media)

नई दिल्ली : नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इस सर्वे के माध्यम से बताया गया है कि दूसरे और तीसरे बच्चे के साथ लिंगानुपात बिगड़ता हुआ दिख रहा है। इस सर्वे में 5. 53 लाख जन्मे बच्चों की संख्या का विश्लेषण किया गया है। सर्वे में इस बात की जानकारी दी गई है कि 100 लड़कियों पर 107 लड़के जन्मे हैं। यह अकड़ा काफी हैरान कर रहा है।

तीसरे बच्चे पर 100 लड़कियों पर 112 लड़कों ने लिया जन्म

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 4 में लिंगानुपात का एक बड़ा आंकड़ा देखने को मिला है। इस आंकड़े में पहले बच्चे के समय 100 लड़कियों पर 107 लड़कों ने जन्म लिया है। जबकि यहीं आंकड़ा तीसरे बच्चे पर 100 लड़कियों पर 112 लड़कों ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि इस सर्वे को भारत के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के शोधकर्ताओं ने किया है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे

इस सर्वे में वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 100 लड़कियों पर 105 लड़कों का रहा है। बताया जाता है कि यह आंकड़ा सामान्य परिस्थितियों में 100 लड़कियों पर 103 यह 106 लड़कों के जन्म का देखा गया है। इस सर्वे से पता चला है कि छोटे और अमीर परिवार के लोग लिंग के चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। इस लिंगानुपात के पीछे लोगों की बेटे की चाहत छुपी रहती है।

NFHS

ये भी पढ़े.....बंगाल: हमलावरों ने बीजेपी नेता का सीना गोलियों से किया छलनी, टीएमसी पर आरोप

लड़का होने की चाहत ज्यादा बढ़ना

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 4 में इस बात का खुलासा किया गया है कि ज्यादातर लोग आपकी पुश्तैनी जमीन - जायदाद को लेकर बेटे की चाहत देखी गई है। इस सर्वे के शोधकर्ताओं से पता चलता है कि दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म के दौरान अगर किसी के घर में 10 एकड़ की जमीन है तो लड़के की चाहत ज्यादा बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े.....इन दिग्गज महिला नेत्रियों से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा, ऐसे बनाया अपना मुकाम

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story