×

शुरू आंधी के साथ बारिश: इन राज्यों में गरजे बादल, मौसम का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

SK Gautam
Published on: 6 Feb 2021 12:53 PM GMT
शुरू आंधी के साथ बारिश: इन राज्यों में गरजे बादल, मौसम का अलर्ट
X
शुरू आंधी के साथ बारिश: इन राज्यों में गरजे बादल, मौसम का अलर्ट

नई दिल्ली: दो दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद अब मौसम एकदम साफ हो गया है। सुबह, शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप रहती है, जिसके कारण लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं, देश के दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सात फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

heavy rain alert-2

ये भी देखें: रुलाएगा डीजल-पेट्रोल: सरकार ने किया महत्त्वपूर्ण फैसला, यहां जानें कितना हुआ रेट

गरज के साथ बारिश की संभावना

आइएमडी ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत दक्षिण असम और पड़ोस में निचले क्षोभ मंडल स्तर पर और एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ में होता है, जो कि इन क्षेत्रों में बहुत अधिक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम को बादल छा गए। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

heavy rain alert-3

ये भी देखें: किसान कितने शक्तिशालीः चक्का जाम ने साबित कर दिया, आंदोलन देशव्यापी

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कोहरा का असर

मौसम के स्थिति की जानकारी देते हुए आइएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहर के कई हिस्सों में 8 और 9 फरवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। यह कोहरा कुछ घंटों के लिए ही रहेगा।

heavy rain alert-4

रबी की फसल के लिए फायदेमंद है ये बारिश

यह बारिश रबी की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चना, मसूर और मटर जैसी फसलों की सिंचाई करने से किसान बच जाएंगे और बारिश होने से फसलों को फायदा होगा। यह बारिश सब्जियों के लिए भी फायदेमंद है। यह बारिश आम और लीची के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story