×

नवरात्रि में यहां दिखीं मां दुर्गा, ये रूप देख भावुक हुए सभी श्रद्धालु

कोलकाता के बारीशा क्लब में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की छवि के सामने प्रवासी मां को अपने तीन बच्चों के साथ दिखाया गया है। जिसे पूरे देश में सराहा जा रहा है।

Shreya
Published on: 17 Oct 2020 3:12 PM GMT
नवरात्रि में यहां दिखीं मां दुर्गा, ये रूप देख भावुक हुए सभी श्रद्धालु
X
नवरात्रि में यहां दिखीं मां दुर्गा, ये रूप भावुक हुए सभी श्रद्धालु

लखनऊ: मुंबई, दिल्ली से पैदल चलकर बच्चों को संभाले घर जा रही प्रवासी महिलाओं की पीड़ा लाखों -करोड़ों लोगों ने महसूस की है। अब दुर्गा पूजा महोत्सव में कलाकार की भावना ने प्रवासी मां को दुर्गा रूप मानकर श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया तो करोड़ों शीश श्रद्धा में झुक गए हैं। प्रवासी मां की छवि को पूरे देश में सराहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस छवि को लोगों ने अपने डीपी भी बना लिया है।

सोशल मीडिया पर सराही जा रही प्रवासी मां की छवि

कोलकाता के बारीशा क्लब में दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की छवि के सामने प्रवासी मां को अपने तीन बच्चों के साथ दिखाया गया है। प्रवासी मां की प्रतिमा तैयार करने वाले कलाकार रिंटू दास कोलकाता के राजकीय कला एवं शिल्प महाविद्यालय के स्नातक हैं। उनकी इस कल्पनाशीलता और कृति की चारों ओर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि रिंटू दास ने प्रवासी मां की छवि को लॉक डाउन के दौरान सडक़ पर पैदल गुजर रही माताओं के फोटो देखकर गढ़ा है।



यह भी पढ़ें: नीतीश पर बोले शाह: नहीं बदलेगा फैसला, भले ही भाजपा को ज्यादा सीटें मिले

प्रवासी मां में दिखाई दी दुर्गा की शक्ति

उनसे जब प्रवासी मां की कल्पना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार बेटियों और मांओं के घर लौटने से भी जुड़ा हुआ है। यह नारीत्व और मातृत्व की सुखद अनुभूति भी कराने वाला है। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के सामने प्रवासी मां की छवि गढ़ने का आशय लोगों को देवी के इस रूप की ओर ध्यान दिलाना है जो उनके जीवन में दिखाई दे रही है। लोगों ने स्त्री में मौजूद इस शक्ति रूप की ओर शायद ध्यान नहीं दिया होगा। मुझे प्रवासी मां में दुर्गा की शक्ति दिखाई देती है। यही दिखाने के लिए ही मैंने यह कल्पना की है।



यह भी पढ़ें: महिलाएं बने आत्मनिर्भर: मिशन शक्ति की हुई शुरुआत, किया गया जागरूक

क्या दिखता है पंडाल में

पूजा पंडाल में मां दुर्गा की भव्य छवि के आगे विशालकाय स्टैंड बनाया गया है जिसमें महिष के साथ शेर और गणपति को दिखाया गया है। इस स्टैंड के ऊपर देवी दुर्गा की प्रवासी मां वाली छवि दिखाई गई है। इसमें एक मटमैली साड़ी पहनी मां अपनी गोद में बच्चे को संभाले हुए है। उसके आगे और पीछे एक -एक बच्चा खड़ा है। इस मां के चेहरे का तेज और आभा देखते ही बनती है। प्रवासी मां की इस छवि को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लखनऊ की ज्योति ने फोटो पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रवासी मां का दुर्गा स्वरूप दिखाने के लिए कलाकार को हजारों नमन।

अखिलेश तिवारी

यह भी पढ़ें: बाराबंकी गैंगरेप केस में ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री, पहुंचे थे पीड़ित परिवार के घर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story