×

भारत से कांपा चीन: तीनों सेनाओं ने जमकर ललकारा, LAC पर जंग की तैयारी

नौसेना दिवस के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्प्रेंस करते हुए बताया है कि देश के सामने कोरोना और सीमा पर चीन से निपटने की चुनौती है और नौसेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

Newstrack
Published on: 3 Dec 2020 9:18 AM GMT
भारत से कांपा चीन: तीनों सेनाओं ने जमकर ललकारा, LAC पर जंग की तैयारी
X
एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि भविष्य में नौसेना के लिए बनाए जाने वाले 43 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 41 को भारत में बनाया जाना है।

नई दिल्ली। बीते 8 महीनें से लद्दाख सीमा पर चीन के साथ विवाद जारी है। दूसरी ओर पश्चिमी तरफ सीमा पर पाकिस्तान लगातार घुसपैठ की कोशिशों में लगा हुआ है। ऐसे में अब नौसेना दिवस के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्प्रेंस करते हुए बताया है कि देश के सामने कोरोना और सीमा पर चीन से निपटने की चुनौती है और नौसेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें... सेना हाई अलर्ट पर: चीन को दिए सख्त निर्देश, 2 लाख सैनिकों पर जारी ये आदेश

नौसेना पूरी तरह तैयार

ऐसे में एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि भविष्य में नौसेना के लिए बनाए जाने वाले 43 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 41 को भारत में बनाया जाना है, जिसमें स्वदेशी विमान वाहक पोत भी शामिल होगा। ऐसा 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

साथ ही नौसेना में महिला अधिकारियों को लेकर जानकारी देते हुए एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने नवंबर में जहाजों पर चार महिला अधिकारियों को नियुक्त किया है और दो महिला अधिकारियों को मालदीव और रूस में विदेशी बैलेट में नियुक्त किया गया है।

एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि देश के सामने कोरोना वायरस महामारी और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की नापाक हरकतों से निपटने की दोहरी चुनौती है। इन दोनों चुनौतियों का सामना करने के लिए नौसेना पूरी तरह तैयार है। भारतीय नौसेना परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

indian navy admiral फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...जम्मू पर बड़ा खतरा! घुसपैठ की फिराक में आतंकी, सेनाध्यक्ष ने दी ये जानकारी

पी-8 आई विमान तैनात

आगे नौसेना प्रमुख ने कहा, हिंद महासागर में अतिक्रमण (चीनी जहाजों द्वारा) की स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास एक एसओपी है। लीज पर लिए गए दो प्रीडेटर ड्रोन हमारी निगरानी क्षमता में अंतर को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। 24 घंटे निगरानी की क्षमता हमें निरंतर निगरानी करने में मदद कर रही है।

सीमा पर जारी संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा, नौसेना की गतिविधियां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ निकट समन्वय और तालमेल में हैं। हम किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर पी-8 आई विमान तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें...आतंकियों ने मचाया आतंक: LOC पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, सेना को बनाया निशाना

सीमाओं पर ड्रोन तैनात

एडमिरल ने कहा- हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। वर्तमान में तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में हैं। चीन एंटी-पायरेसी पैट्रोल को लेकर 2008 से तीन जहाजों का रखरखाव कर रहा हैं।

आगे एडमिरल सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमलावरों से बचाव के लिए स्मैश-2000 राइफलों को ड्रोन-रोधी उपकरण के रूप में खरीद रही है। हम बहुत स्पष्ट हैं कि समुद्र में वायु शक्ति की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, 'यदि आप एक ऐसे राष्ट्र हैं जो आकांक्षात्मक है और फाइव ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। साथ ही तटों तक ही सीमित नहीं होना चाहता है तो उसे विमान वाहक जहाजों की आवश्यकता है।' तीन सेनाओं के लिए 30 प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण जारी है और वे ड्रोन अधिक सक्षम होंगे। वहीं दुश्मनों को अब हमसे डरने की जरूरत है, क्योंकि सेना की तैयारियों को देखते हुए उनका खात्मा तो तय है।

ये भी पढ़ें...वायुसेना से कांपे दुश्मन: किया शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण, एयर मार्शल रहे मौजूद

Newstrack

Newstrack

Next Story