×

इस मुख्यमंत्री पर लगा मॉडल से रेप का आरोप, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने झारखंड के मुख्यनमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुख्यंमंत्री के अलावा सुरेश नागरे नाम के एक अन्य व्यक्ति पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 1:38 PM GMT
इस मुख्यमंत्री पर लगा मॉडल से रेप का आरोप, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
X
मॉडल ने न सिर्फ दुष्कर्म का आरोप लगाया है बल्कि पब्लिक में घटना के बारे में बोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हेमंत सोरेन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में संज्ञान लिया है।

इस मामले में आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि डीजीपी की रिपोर्ट आने के बाद ये मामला और भी तूल पकड़ सकता है।

हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद झारखंड में विपक्ष को बैठे बिठाये एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। विपक्ष इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा। इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठा सकता है।

लाला लाजपत राय पर अत्याचार, सांडर्स की मौत और भगत सिंह की पिस्तौल

Hemant Soren इस मुख्यमंत्री पर लगा मॉडल से रेप का आरोप, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट (फोटो: सोशल मीडिया)



क्या है ये पूरा मामला

दरअसल मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने झारखंड के मुख्यनमंत्री हेमंत सोरेन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुख्यंमंत्री के अलावा सुरेश नागरे नाम के एक अन्य व्यक्ति पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

ये पूरा मामला सामने आने के बाद महिला आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2013 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति सुरेश नागरे पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने न सिर्फ दुष्कर्म का आरोप लगाया है बल्कि पब्लिक में घटना के बारे में बोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल ने कहा है कि घटना के बारे में बोलने पर उसे धमकाया जा रहा है।

विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, AAP विधायक ने फाड़ी कृषि कानून की प्रतियां

jharkhand cm meeting झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो:सोशल मीडिया)

2013 के मामले में महिला आयोग से महाराष्ट्र के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस मामले में महाराष्ट्रे के डीजीपी को पत्र लिखकर 2013 में दर्ज किए गए केस और इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व में गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे झारखंड के डीजीपी के साथ मिलकर दुष्कोर्म का आरोप लगाने वाली लड़की का मर्डर करा सकते हैं।

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और शरद पवार से भी ट्विटर पर कहा था कि एक बेटी की जान को खतरा है। उसकी मदद की जाये। क्योंकि सोरेन माफिया से मिलकर उसका मर्डर तक करा सकते हैं।

गृह मंत्रालय के फैसले से हिली ममता, बंगाल के 3 अफसर केंद्र में तैनात

Newstrack

Newstrack

Next Story