×

किसानों का भारत बंद: कृषि बिल के खिलाफ चक्का जाम, इन पार्टियों का मिला समर्थन

भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं।

Newstrack
Published on: 25 Sep 2020 3:30 AM GMT
किसानों का भारत बंद: कृषि बिल के खिलाफ चक्का जाम, इन पार्टियों का मिला समर्थन
X

नई दिल्ली: इस समय पूरे देश में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार हल्लाबोल रहे हैं। और सड़कों पर उतरे हैं। इस सबकी वजह है केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संबंधी बिल। इन पंजाब से शुरू हुआ ये विरोध अब देश के कोने-कोने तक फैल चुका है। किसानों के इस विरोध को राजनीतिक पार्टियों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

अब भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के इस युद्ध में किसानों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का साथ भी मिल रहा है। इससे पहले पंजाब में तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की गुरुवार से शुरुआत हो गई है। किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

MSP को लेकर परेशान है किसान

Former Protest कृषि बिल के विरोध में किसानोॆ का आज भारत बंद का एलान (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- मिनी सचिवालय पर आतंकी हमला, ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना

वैसे तो अब किसानों का ये प्रदर्शन पूरे देश में फैल चुका है। लेकिन इन कृषि बिलों की सबसे प्रमुख विरोधी पंजाब सरकार रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान विरोधी बिल से उद्योगपतियों को फायदा है। वहीं पूरे देश में जारी विरोध के बीच के केंद्र सरकार की सहयोगी JDU ने बिल का समर्थन किया है। गुरुवार को नीतीश कुमार ने विरोधियों को कहा कि वे इस मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने 15 दिन तक जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है।

Former Protest कृषि बिल के विरोध में किसानोॆ का आज भारत बंद का एलान (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में क्लस्टर बस के धक्के से दो की मौत, नंद नगरी इलाके में हुआ हादसा

किसान पूरी तरह से इन बिलों के खिलाफ हैं। लेकिन किसानों की मुख्य चिंता MSP को लेकर है। कृषि मंडियों को लेकर है। किसानों को इस बात का डर है कि नए बिल के प्रावधानों की वजह से कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। कुछ संगठन और सियासी दल चाहते हैं कि MSP को बिल का हिस्सा बनाया जाए ताकि अनाज की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे ना हो। जबकि सरकार साफ-साफ कह चुकी है कि MSP और मंडी व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी।

आज किसानों का भारत बंद

Former Protest कृषि बिल के विरोध में किसानोॆ का आज भारत बंद का एलान (फाइल फोटो)

संसद के दोनों सदनों ने जिन दो विधेयकों पर मुहर लगाई है, उनमें पहला कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 शामिल हैं। इन्हीं दोनों बिल को लेकर किसान सड़क पर हैं।

ये भी पढ़ें- NCB ड्रग्स केस: रकुल और करिश्मा से आज पूछताछ, दीपिका देंगी कल जवाब

फिलहाल किसानों का विरोध आए दिन बढ़ता जा रहा है। किसानों ने इस विरोध के चलते आज पूरे देश में देशव्यापी बंद का एलान किया है। जिसमें किसानों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई राजनीतिक पार्टियों काभी साथ भी मिल रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story