गोल्ड सस्ता हुआ: खरीदारों की बाजार में लगी भीड़, कभी भी बढ़ सकते हैं दाम

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब हर इंसान सोना खरीद सकता है। क्योंकि सोने के रेट में कमी आ गयी है और साथ ही चांदी के दामो में भी गिरावट आई है।

Roshni Khan
Published on: 20 May 2023 3:36 PM GMT
गोल्ड सस्ता हुआ: खरीदारों की बाजार में लगी भीड़, कभी भी बढ़ सकते हैं दाम
X

नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब हर इंसान सोना खरीद सकता है। क्योंकि सोने के रेट में कमी आ गयी है और साथ ही चांदी के दामो में भी गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सर्राफा बाजार में सोने का दाम 170 रुपए गिरा है। इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,390 रुपए पर आ गई है।

ये भी देखें:सैयद अकबरुद्दीन ने बताया, इस वजह से पाकिस्तान का और बुरा होगा हाल

सिक्युरिटीज के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा की वजह से सोने में गिरावट देखने को मिली है। वहीँ चांदी के दाम में भी गिरावट आई है और यह 120 रुपए कम होकर 47,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गुरुवार को चांदी 47,700 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

गुरुवार को सोना 38,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया, 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 170 रुपए की ही गिरावट देखी गई है। जबकि रुपया आज डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत रहा है।'

ये भी देखें:बेटी को किस करने वाले डायरेक्टर, फंस गए थे बहुत बड़ी मुसीबत में

शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,503 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बाजार की बात करें तो आज सेंसेक्स ने 2,284.55 अंको की तेजी के साथ कारोबार किया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story