×

खुशखबरी: फेस्टिव सीजन में मिली राहत, इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। आज यानि 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए है।

Roshni Khan
Published on: 24 Oct 2019 4:35 AM GMT
खुशखबरी: फेस्टिव सीजन में मिली राहत, इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। आज यानि 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए है। त्योहारों के सीजन के बीच रेट कम होने से लोगों को राहत मिली है। कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है। अर्थात आपको आज पेट्रोल व डीजल खरीदने के लिए नए घटे हुए दाम चुकाने होंगे। तो आइए आपको बतातें हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या रेट होगा।

ये भी देखें:सावधान SBI ग्राहक: इस SMS से हो रहे सबके अकाउंट खाली

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के हैं ये रेट

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल में 5 पैसे की गिरावट आई है, जिससे एक लीटर पेट्रोल का भाव 73.17 रुपए पर आ गया है। वहीं डीजल में 5 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक लीटर डीजल का भाव 66.06 रुपए पर आ गया है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 5 पैसे की गिरावट के साथ 75.82 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल भी 5 पैसे की ही गिरावट के साथ 68.42 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल में 5 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, इससे यहां पेट्रोल 78.78 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल में भी 5 पैसे की ही गिरावट आने से यह 69.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे की गिरावट के साथ 75.99 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 6 पैसे की गिरावट के साथ 69.77 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ये भी देखें:यूपी: बीजेपी को तगड़ा झटका, उपचुनाव के बीच में मिली बुरी खबर

दिल्ली से नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से महंगा 74.81 रुपए प्रति लीटर पर और डी़जल भी दिल्ली से महंगा 66.32 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 73.01 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 65.32 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story